बोतल में पेट्रोल नहीं मिला तो किया अजीब जुगाड़, बाइक की टंकी ही निकालकर उठा लाया शख्स, वायरल हो रहा Video

पेट्रोल की कमी की अफवाह के बीच एक शख्स बाइक की अलग टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया. इस अजीब जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस छिड़ गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह में शख्स ने किया अजीब जुगाड़, टंकी लेकर पहुंचा पंप!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और बहस भी कर रहे हैं. वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक की अलग की हुई टंकी लेकर पहुंचता है. बताया जा रहा है कि उसने टंकी को बाइक से अलग कर लिया था और उसे भरवाने के लिए पंप पर ले आया.

दरअसल, पेट्रोल पंप पर सुरक्षा नियमों के चलते बोतल या डिब्बों में पेट्रोल देने से मना किया जा रहा था. ऐसे में शख्स ने इस नियम को बायपास करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंप कर्मचारी पहले थोड़ा असमंजस में पड़ जाता है, लेकिन बाद में वह उस टंकी में पेट्रोल भर देता है.

देखें Video:

अफवाहों के बीच बढ़ी भीड़

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब कई शहरों में पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं. इसकी वजह पेट्रोल की संभावित कमी को लेकर फैली अफवाहें बताई जा रही हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि देश में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग तरह की हैं. कुछ लोगों ने इस जुगाड़ को गलत और खतरनाक बताया. कई यूजर्स का कहना है कि इससे बेवजह डर और अफरा-तफरी फैलती है. कुछ ने पेट्रोल पंप पर नियमों के पालन पर सवाल उठाए. वहीं, कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि अगर बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था, तो शख्स बाइक को ही पंप तक क्यों नहीं ले आया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: CNG पंप पर दिखा गाड़ियों का गजब संयोग, नंबर प्लेट देखकर लोग रह गए हैरान!

घर का किराया नहीं दे पाए तो होटल में शिफ्ट हो गया कपल, सालाना हो रही 11 लाख रुपये की बचत!

दिल पे जख्म खाते हैं... सिक्योरिटी गार्ड की आवाज़ ने रोक दी दुनिया! नुसरत का गाना गाकर सबको कर दिया दंग

Featured Video Of The Day
ईरान के चक्रव्यूह में फंस गया अमेरिका? अब क्या करेंगे ट्रंप मियां