इंसान या 'आयरन मैन'? 45 सालों से अपने मुंह में नुकीली पिनों का जखीरा लेकर घूम रहा शख्स

एक कंकर मुंह में आ जाए तो चैन उड़ जाता है, लेकिन एक शख्स ने तो अपने मुंह को ही पिनों का गोदाम बना लिया है. हैरत की बात ये है कि 45 साल से 150 से ज्यादा पिन मुंह में रखने के बावजूद उन्हें न दर्द है, न जख्म. यह कहानी है एक ऐसे शौक की, जिसने डॉक्टरों तक को सोच में डाल दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंह है या लोहे का खजाना...45 साल से 150 पिन दबाए घूम रहा है सतना का ये शख्स

Man With Pins In Mouth: कहते हैं शौक बड़ी चीज है...दुनियाभर में शौकीनों की कमी नहीं है, लेकिन आज हम आपको जिन शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उनके शौक सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले संजय विश्वकर्मा किसी अजूबे से कम नहीं हैं. 12 साल की उम्र में पान खाते वक्त दांतों में फंसी सुपारी निकालने के लिए उन्होंने पिन का इस्तेमाल शुरू किया और धीरे-धीरे यह आदत बन गई. साल दर साल पिनों की संख्या बढ़ती चली गई. पिछले 45 सालों से वह अपने मुंह में लोहे और पीतल की नुकीली पिनों का जखीरा लेकर घूम रहे हैं.

बचपन से शुरू हुआ अजीबोगरीब शौक (strange habits India)

आम इंसान के मुंह में अगर छोटी सी फांस भी फंस जाए तो परेशान हो जाता है, लेकिन संजय आराम से खाते-पीते, बात करते और सोते हैं. हैरत की बात यह है कि पिन होने के बावजूद उनके मुंह में न कोई घाव है, न इंफेक्शन. जब मीडिया उन्हें जबलपुर के अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर भी चौंक गए. रिपोर्ट में सामने आया कि पान खाने वाली साइड पर दांत जरूर घिसे हैं, लेकिन जहां पिन रहती हैं वहां सब सुरक्षित है.

पिन खरीदी नहीं, जमा की (Never Bought Pins, Only Collected)

संजय बताते हैं कि उन्होंने कभी पिन खरीदी नहीं, बल्कि कपड़े की दुकानों, दफ्तरों और आसपास से पिन उठाकर जमा करते रहे. आज उनके पास स्टील, पीतल और लोहे की सैकड़ों पिनों का कलेक्शन है. यही आदत अब उनकी पहचान बन चुकी है और लोग उन्हें इसी वजह से जानते हैं. यह कहानी सिर्फ अजीबोगरीब शौक की नहीं, बल्कि इंसानी शरीर की सहनशक्ति और आदतों की ताकत को दिखाती है. मेडिकल दुनिया के लिए भी यह मामला कम हैरान करने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें:-लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Featured Video Of The Day
Bawana Murder Case: दिल्ली में प्लास्टिक कारोबारी की हत्या! Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी