बॉस से बचने के लिए शख्स ने बनाया ऐसा गजब का AI डिवाइस, 1 हफ्ते में देख डाले Stranger Things के सारे सीजन, जानें कैसे करता है काम

Viral News: बेंगलुरु के टेक एक्सपर्ट पंकज ने ऑफिस में नेटफ्लिक्स देखते पकड़े जाने के बाद AI-पावर्ड ऐसा डिवाइस बनाया, जो बॉस के आते ही स्क्रीन को ऑटोमेटिक वर्क मोड में बदल देता है. सोशल मीडिया पर उनका क्रिएटिव तरीका वायरल हो गया और खूब तारीफ मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉस से बचने के लिए AI डिवाइस
X: @the2ndfloorguy

Man Created AI device To escape Boss: क्या आपने कभी सोचा है कि ऑफिस में नेटफ्लिक्स देखते हुए पकड़े जाने के बाद भी आप आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं. बेंगलुरु के टेक एक्सपर्ट पंकज (@the2ndfloorguy) ने इसे सच कर दिखाया. उनका हालिया पोस्ट अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. पंकज ने अपने पोस्ट में बताया कि ऑफिस में नेटफ्लिक्स देखते हुए उनके बॉस ने उन्हें पकड़ लिया था. लेकिन हार मानने की बजाय उन्होंने सोचा, 'क्यों न तकनीक का इस्तेमाल करके इस समस्या का हल निकाला जाए.' और फिर उन्होंने एक AI-पावर्ड डिवाइस बनाया, जो बॉस को आते ही स्क्रीन को अपने वर्क मोड में बदल देता है.

यह भी पढ़ें: शादी में शख्स ने 'रहमान डकैत' बनकर ली एंट्री, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग, बोले- एक बार लगा असली में अक्षय खन्ना आ गया

    AI कैमरा ने बदल दी गेमिंग की दुनिया

    उनके सेटअप में AI कैमरा सिस्टम है, जो उनके डेस्क के आसपास लोगों की लाइव निगरानी करता था. जैसे ही बॉस पास आते, स्क्रीन अपने आप को कोड एडिटर में बदल देती है. पंकज ने खुलासा किया कि इस सिस्टम की मदद से उन्होंने सिर्फ एक हफ्ते में 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के सारे सीजन देख डाले, वो भी बिना किसी को शक हुए. 


    हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी का कमाल

    पोस्ट में उन्होंने हार्डवेयर की तस्वीरें भी शेयर कीं और दिखाया कि कैसे AI फेस डिटेक्शन बॉक्स बॉस को रियल टाइम में टैग करता है. इस अनोखे और मजेदार तरीके ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. अब तक पोस्ट को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

    सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

    नेटिजन्स भी पंकज की क्रिएटिविटी के कायल हो गए. एक ने मजाक में लिखा, 'भाई, ये मेरे कॉलेज और इंटर्नशिप वाले दिन कहां थे.' वहीं एक यूजर ने कहा, 'ये साबित करता है कि रेबेल नेचर अक्सर क्रिएटिविटी को जन्म देता है.' कई यूजर्स इस प्रोजेक्ट की तारीफ कर रहे हैं और इसे इंजीनियरिंग की सबसे स्मार्ट मिसाल बता रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि अगर दिमाग और टेक्नोलॉजी को सही डायरेक्शन में लगाया जाए, तो छोटे-छोटे प्रॉब्लम्स को भी क्रिएटिव सॉल्यूशन में बदला जा सकता है.

    Featured Video Of The Day
    Pakistan-Afghanistan War: रमजान में पाक-अफगान में खूनी जंग! अब तक 300 से ज्यादा मौत | Syed Suhail
    Topics mentioned in this article