सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान भी करते हैं और हंसा भी देते हैं. हाल ही में बांग्लादेश से सामने आया एक वीडियो कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक शख्स अपने कुत्ते के ऊपर पेट्रोल टैंक रखकर पेट्रोल पंप पहुंच जाता है. पहली नजर में ये वीडियो मजेदार लगता है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई काफी गंभीर है.
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने कुत्ते की पीठ पर पेट्रोल टैंक रखकर पेट्रोल पंप पर पहुंचता है. वह बेहद सामान्य तरीके से पेट्रोल भरवाने की कोशिश करता है, जबकि कुत्ता बिल्कुल शांत खड़ा रहता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं. लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं जैसे- बांग्लादेश - नौसिखियों के लिए नहीं है. एत ने कहा- ये तो कमाल का जुगाड़ है!
देखें Video:
क्यों आया फ्यूल संकट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संकट वैश्विक स्तर पर चल रहे तेल आपूर्ति संकट का असर है. मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल सप्लाई प्रभावित हुई. Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर असर पड़ा. वैश्विक बाजार में तेल की कमी हो गई है. बांग्लादेश अपनी लगभग 95% ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए वहां इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.
लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और एंटरटेन भी हो रहे हैं. कुछ लोग इसे क्रिएटिव जुगाड़ बता रहे हैं. तो कुछ इसे देश की मुश्किल स्थिति का प्रतीक मान रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, कि ये वीडियो हंसी के साथ सोचने पर भी मजबूर करता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: विदेशी टूरिस्ट को भारत के सरकारी अस्पताल में मिला मुफ्त इलाज, बोला- मैं हैरान रह गया! अनुभव जान चौंक जाएंगे आप
10 साल की बच्ची ने नासा को लिखी चिट्ठी, कही ऐसी बात कि NASA भी हैरान, फिर दिया ऐसा दिलचस्प जवाब














