विदेशी लड़की ने गाया महादेव का भजन, सुर और श्रद्धा ने जीत लिया हिंदुस्तान का दिल

Viral Video: एक सादा सा कमरा, हाथ में गिटार और होंठों पर महादेव का नाम...बस इतना सा मंजर था, लेकिन जो हुआ उसने इंटरनेट की फिजा बदल दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सुरों में बसी भक्ति...विदेशी लड़की की आवाज ने छुआ दिल

Foreigner Singing Bhajan: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Viral Video खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक विदेशी लड़की भगवान शिव पर आधारित हिंदी भजन गाती नजर आ रही है. उसके लफ्जों की साफगोई, आवाज की नर्मी और भावनाओं की गहराई ने लोगों को हैरान कर दिया है. अक्सर जब कोई विदेशी हिंदी गाने की कोशिश करता है तो उच्चारण में थोड़ी कमी रह जाती है, लेकिन इस लड़की ने महादेव भजन को जिस अंदाज में पेश किया, वह काबिले तारीफ है. उसकी प्रस्तुति में कोई दिखावा नहीं, बस सादगी और अकीदत साफ झलकती है.

गिटार के साथ बना भक्तिमय माहौल (Bhajan with Guitar Creates Divine Vibe)

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां वह गिटार लेकर बैठी है. जैसे ही वह गाना शुरू करती है, माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है. सुर इतने मधुर कि सुनने वाला कुछ पल के लिए ठहर जाए. 

ये भी पढ़ें:-39 करोड़ की साड़ी! 2 किलो सोना और डायमंड से सजी...मुंबई में बनी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी

Advertisement

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mira_elara_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है. अब तक इसे हजारों बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक मिल चुके हैं. यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं कि, संगीत सच में वह जुबान है जो सरहदें नहीं मानती.

ये भी पढ़ें:-झील के खारे पानी पर आखिर एक साथ क्यों तैरते दिखे 1,837 लोग? चौंका देगी वजह

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran का Saudi Arab पर हमला, प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल दागी, 10 अमेरिकी सैनिक घायल | BREAKING