Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण का इंतज़ार आखिरकार अब खत्म होने वाला है. इस साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण भारत समेत पूरी दुनिया में देखा जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ब्लड मून 2026 (Blood Moon 2026) के रूप में नज़र आएगा और भारत में लोग इसे देख पाएंगे.
भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा. भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा. ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा. यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा.
चंद्रग्रहण को सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में देखा जाएगा. यहां के तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 3 मिनट पर होगा, इसलिए सबसे पहले आज चंद्रग्रहण यहां देखा जा सकेगा.
चंद्रमा लाल क्यों दिखाई देता है?
जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तब पृथ्वी की सबसे गहरी छाया- अम्ब्रा (Umbra) चंद्रमा पर पड़ती है. इसी स्थिति में पूर्ण चंद्रग्रहण होता है. हालांकि, इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से छिपता नहीं है. वह तांबे या गहरे लाल रंग की आभा में चमकता दिखाई देता है. जिसे आप भाषा में 'ब्लड मून' भी कहा जाता है.
इसकी वैज्ञानिक वजह पृथ्वी का वायुमंडल है. जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वातावरण से होकर गुजरती है, तो छोटी तरंग दैर्ध्य वाली लाल और नारंगी रोशनी मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है. इसी वजह से ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल नज़र आता है.
कैसे देख सकते हैं चंद्रग्रहण?
अपने शहर में चंद्रग्रहण का सटीत समय जानने के लिए Timeanddate.com पर उपलब्ध सिटी लुकअप टूल का उपयोग कर सकते हैं. वहां शहर का नाम डालते ही स्थानीय समय की जानकारी मिल जाएगी.
चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आपके क्षेत्र में चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा, तो आप भी इसे ऑनलाइन देख सकते हैं. इटालियन खगोल भौतिकविद Gianluca Masi द्वारा संचालित वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट पर इस चंद्रग्रहण और ब्लड मून का सीधा प्रसारण करेगा. NASA का आधिकारिक यूट्यूब चैनल भी बड़े खगोलीय घटनाओं की लाइव स्ट्रीमिंग करता है.
इसके अलावा Space.com और Drikpanchang.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी लाइव अपडेट्स और कवरेज उपलब्ध रहेंगे. इस तरह से आप घर बैठे खगोलीय घटना का आनंद उठा सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम ऑफिस की ‘कॉरपोरेट होली' वायरल, लैपटॉप लेकर डांस करता दिखा युवक, इंटरनेट बोला- असली कर्मचारी
सहारा रेगिस्तान में मिला 10 करोड़ साल पुराना विशाल डायनासोर! नई खोज ने बदल दी इतिहास की किताब














