छोटे स्टूडेंट ने स्टेज पर पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज, साथ खड़े प्रिंसिपल ने किया कुछ ऐसा, Video दिल जीत लेगा

तमिलनाडु के एक स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह में छात्र ने ‘पुष्पा’ स्टाइल में पोज दिया तो प्रिंसिपल ने भी उसे कॉपी कर लिया. यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टेज पर ‘पुष्पा’ बना छात्र, प्रिंसिपल ने भी किया कॉपी

तमिलनाडु के एक स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटे छात्र और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच का प्यारा पल लोगों का दिल जीत रहा है. यह वीडियो वेथालोगा विद्यालय स्कूल (Vethaloga Vidhyalaya School) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. मौका था स्कूल के ग्रेजुएशन समारोह का, जहां छात्र स्टेज पर आकर अपने सर्टिफिकेट ले रहे थे और प्रिंसिपल खुद उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे.

स्टूडेंट ने दिया ‘पुष्पा राज' स्टाइल पोज

वीडियो में दिखता है कि एक छोटा छात्र सर्टिफिकेट लेने के बाद नॉर्मल फोटो खिंचवाने के बजाय फिल्मी अंदाज में पोज देता है. वह अपने हाथ को ठोड़ी के नीचे रखकर साइड में घुमाता है, बिल्कुल उसी अंदाज में जैसे फिल्म पुष्पा: द राइज़ में पुष्पा राज का किरदार करता है. यह स्टाइल अभिनेता अल्लू अर्जुन से जुड़ा है, जिन्होंने फिल्म में ‘पुष्पा राज' की भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनका डायलॉग 'थग्गेदे ले' (मैं पीछे नहीं हटूंगा) और यह पोज 2021 में रिलीज के बाद जबरदस्त पॉप-कल्चर ट्रेंड बन गया था.

देखें Video:

प्रिंसिपल ने भी किया वही पोज

छात्र का आत्मविश्वास देखकर प्रिंसिपल भी मुस्कुरा उठते हैं. कुछ ही सेकंड में वह भी उसी ‘पुष्पा' स्टाइल में हाथ ठोड़ी के नीचे रखकर पोज देने लगते हैं. दोनों साथ में पोज देते हुए मुस्कुराते हैं और वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, जेन अल्फा के स्टेप्स? सर ने कहा - चुनौती स्वीकार है. यानी नई पीढ़ी का स्टाइल हो तो सर भी पीछे नहीं!

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिल रहा खूब प्यार

यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, जो भी ये शख्स हैं, बच्चों के खास दिन को यादगार बना दिया. दूसरे ने मजाक में कहा, समझ नहीं आ रहा बच्चा कौन है! कई लोगों ने प्रिंसिपल की तारीफ की कि उन्होंने बच्चे की ऊर्जा को समझा और उसे अपनाया, न कि नजरअंदाज किया. यूजर्स का कहना है, कि ऐसे शिक्षक बच्चों के साथ खास रिश्ता बना लेते हैं और स्कूल की यादें हमेशा के लिए खूबसूरत बना देते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1971 में खत्म हुई राजशाही, फिर भी शाही ठाठ बरकरार, इन भारतीय राजघरानों की लाइफस्टाइल उड़ा देगी होश

मिट्टी के दीये से बन गई ‘होलिका दहन कैंडल', वायरल जुगाड़ ने लोगों को किया हैरान, 66 लाख लोगों ने देखा Video

1500 रु के हेलमेट के लिए दांव पर लगी नौकरी! सीनियर टेक प्रोफेशनल ने की ऐसी गलती, कंपनी की सख्त कार्रवाई

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma