कभी-कभी छोटे-छोटे पल ऐसे होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं और लंबे समय तक याद रह जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हीं बच्ची ने एयरपोर्ट पर CISF जवान को सैल्यूट किया. इस मासूम से इशारे ने लोगों का दिल जीत लिया और हर कोई इस पल की तारीफ करता नजर आ रहा है.
एयरपोर्ट पर दिखा दिल छू लेने वाला नजारा
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस खास पल को शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची पूरे सम्मान के साथ CISF जवान को सैल्यूट करती है.
CISF ने अपने पोस्ट में लिखा, कि यह सिर्फ एक सैल्यूट नहीं, बल्कि उस गहरे सम्मान और गर्व का प्रतीक है, जो देश के सबसे छोटे नागरिक भी वर्दीधारियों के लिए महसूस करते हैं. उन्होंने इस पल को प्योर मौजिक बताया, जहां मासूमियत और कर्तव्य एक साथ नजर आए.
देखें Video:
सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच खास रिश्ता
CISF के अनुसार, यह घटना नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच मजबूत रिश्ते की याद दिलाती है. यह भी बताती है कि जवान किस भावना के साथ देश की सेवा करते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षा और सम्मान का माहौल मिल सके.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर लोग काफी भावुक हो गए. एक यूजर ने लिखा, सबसे ताकतवर सैल्यूट वही होता है, जो दिल से किया जाए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, हमारी सुरक्षा बलों की वजह से ही हम चैन की नींद सो पाते है.
यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार में बुलवाई डांसर! आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए परिवार ने किया अजीब कारनामा, Video देख लोग हैरान














