लिंक्डइन पर बना कुत्ते का अकाउंट, लोगों को आया इतना पसंद, लाइक्स और कमेंट्स की हो गई भरमार

Drogo Mohanty LinkedIn Profile: thePack.in नाम के पेट-केयर एजुकेशन प्लेटफॉर्म और कम्युनिटी के फाउंडर शोभित मोहंती ने लिंक्डइन पर एक हल्के‑फुल्के, क्रिएटिव प्रयोग के तौर पर पेट का प्रोफाइल बनाया था, जिसे अब खूब पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ड्रोगो मोहंती लिंक्डइन प्रोफाइल
LinkedIn

LinkedIn आमतौर पर नौकरी, करियर और प्रोफेशनल लोगों की पोस्ट के लिए जाना जाता है. यहां कुत्तों को प्रोफाइल बनाते हुए देखना लगभग नामुमकिन है, लेकिन बेंगलुरु के एक कॉकर्स स्पैनियल ने सभी को चौंका दिया है. इस प्यारे कुत्ते की प्रोफाइल ने लोगों का दिल जीत लिया है, जहां कॉर्पोरेट भाषा की जगह उसकी मासूमियत और मजाकिया अंदाज दिखाई दे रहा है.

LinkedIn पर बनाया कुत्ते का अकाउंट

यह प्रोफाइल ड्रोगो नाम के कॉकर्स स्पैनियल की है, जो LinkedIn पर काफी पसंद किया जा रहा है. यह अकाउंट उसके मालिक शोभित मोहंती ने बनाया है, जो thePack.in नाम के पेट-केयर एजुकेशन प्लेटफॉर्म और कम्युनिटी के फाउंडर हैं. शोभित ने यह अकाउंट एक हल्के‑फुल्के, क्रिएटिव प्रयोग के तौर पर बनाया था, ताकि वह अपने काम के बारे में मजेदार तरीके से जागरूकता फैला सकें, लेकिन यह आइडिया लोगों को इतना पसंद आया कि ड्रोगो लोगों की टाइमलाइन में खुशी और मुस्कान लेकर आने लगा.

यह भी पढ़ें;- पीरियड्स की छुट्टी मांगी तो मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब, सदमे में आ गई महिला, रेडिट पर शेयर की आपबीती

ड्रोगो की प्रोफाइल तस्वीर, जिसमें वह अपने लटके हुए प्यारे कानों और भाव भरी आंखों के साथ मुस्कुराता हुआ दिखता है, देखते ही लोगों का ध्यान खींच लेती है. उसकी पोस्ट और कैप्शन मजाकिया और दिल छू लेने वाले होते हैं, जो LinkedIn की आमतौर पर गंभीर दिखने वाली फीड से बिल्कुल अलग महसूस होते हैं. कॉर्पोरेट दुनिया के भारी-भरकम शब्दों और बड़ी उपलब्धियों की जगह ड्रोगो का अकाउंट छोटी-छोटी खुशियों, मजेदार बातों और पालतू जानवर के साथ बिताए जाने वाले साधारण, लेकिन खूबसूरत पलों को सेलिब्रेट करता है. इससे लोगों को प्रोफेशनल लाइफ के बीच थोड़ी मुस्कान और हल्कापन मिलता है.

शोभित अपने इंस्टाग्राम पर भी ड्रोगो के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करते हैं. इन पोस्ट्स में ड्रोगो की प्यारी, चुलबुली और प्यार करने वाली पर्सनैलिटी साफ नजर आती है. एक वीडियो में वह शोभित के लैपटॉप को गहराई से देखते हुए दिखाई देता है, बिल्कुल ऐसे जैसे कोई ऑफिस मैनेजर स्क्रीन चेक कर रहा हो. ड्रोगो की लिंक्डइन पर बढ़ती लोकप्रियता आज के बदलते कार्य-संस्कृति की ओर भी इशारा करती है. पालतू जानवर तनाव कम करने, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और ऑफिस को इंसानियत से भरा माहौल देने में मदद करते हैं. कई ऑफिसों में तो अब कुत्तों को साथ लाने की अनुमति दी जाती है और कुछ कंपनियों ने पेट-फ्रेंडली पॉलिसी भी बनाई है. धीरे-धीरे यह समझ बढ़ रही है कि wagging tail यानी हिलती हुई पूंछ भी किसी का दिन बेहतर बनाने की ताकत रखती है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad 3 Sisters Case | Bharat Ki Baat Batata Hoon: Korean Game बना मौत की वजह !
Topics mentioned in this article