600 करोड़ का बिजनेस छोड़कर फिर से जीरो से की शुरुआत, जानिए इस शख्स की हैरान कर देने वाली कहानी

अंकुर वारिकू ने 33 लाख रु की नौकरी और 600 करोड़ रु का स्टार्टअप छोड़कर 40 की उम्र में नई शुरुआत की. जानिए उनकी सफलता और रिस्क लेने की प्रेरणादायक कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
33 लाख रु की नौकरी छोड़ी, 600 करोड़ का स्टार्टअप भी छोड़ा… 40 की उम्र में फिर से शुरू किया सबकुछ!

जिंदगी में सुरक्षित नौकरी, अच्छी सैलरी और सफल बिजनेस पाना हर किसी का सपना होता है. लेकिन अंकुर वारिकू (Ankur Warikoo) ने इन सबको छोड़कर एक अलग रास्ता चुनने का फैसला किया. हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के तीन बड़े फैसलों के बारे में बताया, जो शुरुआत में गलत लगे, लेकिन बाद में उनकी सफलता की कहानी बन गए.

पहला बड़ा फैसला: पीएचडी छोड़कर भारत लौटना

अंकुर वारिकू ने बताया, कि उन्होंने अमेरिका में 100% स्कॉलरशिप वाली पीएचडी बीच में ही छोड़ दी और बिना किसी प्लान के भारत लौट आए. यह फैसला उस समय लोगों को काफी अजीब लगा, लेकिन यही उनके जीवन का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट बना.

दूसरा फैसला: 33 लाख की नौकरी छोड़ी

इसके बाद उन्होंने एक अच्छी-खासी सैलरी वाली कंसल्टिंग जॉब, जो करीब 33 लाख रु सालाना थी, छोड़कर स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा. यह कदम भी जोखिम भरा था, क्योंकि इसमें कोई गारंटी नहीं थी, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा रखते हुए यह फैसला लिया.

Advertisement

तीसरा फैसला: 600 करोड़ रु का स्टार्टअप छोड़ दिया

सबसे चौंकाने वाला फैसला तब आया, जब अंकुर वारिकू ने 600 करोड़ रु के स्टार्टअप को छोड़कर 40 साल की उम्र में फिर से शुरुआत करने का फैसला लिया. उन्होंने बिना किसी बैकअप प्लान के नया बिजनेस शुरू किया और खुद पर विश्वास बनाए रखा.

रिस्क लो, तभी आगे बढ़ोगे...

अंकुर वारिकू का मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए रिस्क लेना जरूरी है. वह कहते हैं कि हमें अपने डर से बाहर निकलकर नए मौके तलाशने चाहिए. अक्सर हमारे दिमाग में सबसे खराब स्थिति का डर बढ़ा-चढ़ाकर होता है, जबकि असल में ऐसा नहीं होता.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

उनकी इस सोच को कई लोगों ने सराहा. एक यूजर ने कहा, कि खुद पर भरोसा रखना ही असली हीरो की पहचान है. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा, कि हर किसी के लिए ऐसा रिस्क लेना आसान नहीं होता, क्योंकि आर्थिक जिम्मेदारियां और दबाव भी होते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: शाम 4:30 बजे खाली हो जाता है ऑफिस! स्वीडन की नौकरी का सच जानकर चौंक जाएंगे आप

60 की उम्र में आंटी ने लिया बड़ा फैसला, बोलीं- अब किसी को खुश नहीं करना! बताई ऐसी बात सुनकर रो पड़े लोग

न ब्रश, न औजार… सिर्फ दांतों से बनाती है कमाल की मूर्तियां, लड़की का हुनर देख दंग रह जाएंगे आप!

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Baba Ramdev Exclusive: Yogi या Shankaracharya, किसके साथ बाबा रामदेव? | Chakravyuh
Topics mentioned in this article