बेटे ने जब मां को मिलवाया उनके क्रश से...देख फूट-फूटकर रोने लगीं मां, जिम में ऐसा सरप्राइज देखकर रह गईं दंग!

90 के दशक की फील्डिंग के 'सुल्तान' जॉन्टी रोड्स जब एक बुजुर्ग मां के सामने आए, तो सालों पुराना सब्र आंसुओं में बह निकला. बेटे के इस नायाब सरप्राइज ने साबित कर दिया कि फैंस की दीवानगी की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटे ने जीत लिया दुनिया का दिल! 15 साल की उम्र से जिसकी थी दीवानी, मां को उसी से मिलवा दिया

Son fulfills mothers dream: कल्पना कीजिए, जिस खिलाड़ी को आप 15 साल की उम्र से टीवी पर देख रहे हों, वो अचानक आपके सामने आ जाए? साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स और उनकी एक जबरा फैन मां का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. बेटे के एक सरप्राइज ने मां की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए. चलिए जानते हैं इस इमोशनल मुलाकात की पूरी कहानी.

ये भी पढ़ें:-मटन से भरा पतीला लेकर थाने पहुंच गया शख्स, थानेदार ने भी नहीं सुनी थी ऐसी अजीबोगरीब शिकायत

एक बेटे के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि वह अपनी मां की आंखों में वो चमक देख सके, जो बचपन में किसी खिलौने को देखकर आती थी. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक शख्स अपनी मां को जिम ले जाता है. मां को अंदाजा भी नहीं था कि वहां उनका 'क्रिकेटिंग आइडल' उनका इंतजार कर रहा है. जैसे ही मां ने जॉन्टी रोड्स (Jonty Rhodes) को देखा, उनकी दुनिया मानो एक पल के लिए ठहर गई.

Advertisement

बचपन का क्रश और आंखों में आंसू (mother meets favorite cricketer)

वीडियो में बेटा अपनी मां से पूछता है कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है. मां बिना सोचे 'जॉन्टी रोड्स' का नाम लेती हैं. जैसे ही जॉन्टी उनके सामने आते हैं, मां की आंखों से आंसू छलक जाते हैं. वह भावुक होकर बताती हैं कि वह 15 साल की उम्र से उनकी प्रशंसक रही हैं. जॉन्टी ने भी बड़ी सादगी से उन्हें गले लगाया और इस पल को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.

ये भी पढ़ें:-जेल है या जन्नत? स्वीडन की जेल का वीडियो देख दंग रह गए भारतीय, सुविधाओं में 5-स्टार लग्जरी होटल को दी मात

Advertisement

सिर्फ एक खेल नहीं, एक जज्बात है क्रिकेट (cricket fan moment viral)

कैप्शन में लिखा है कि यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि 'यादों को पूरा करने का सफर' था. जहां दुनिया सचिन और विराट की दीवानी है, वहीं इस मां का दिल जॉन्टी रोड्स की उस फुर्ती और शानदार फील्डिंग पर अटका था, जिसने 90 के दशक में क्रिकेट का चेहरा बदल दिया था. जॉन्टी रोड्स आज भी भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं और अक्सर आईपीएल (IPL) या कमेंट्री के सिलसिले में यहां नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें:-फ्लाइट में पैसेंजर ने ऐसे पूरी की अपनी सालों पुरानी हसरत, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार (Social Media Reactions and Viral Video)

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. लोग कमेंट्स में बेटे की तारीफ कर रहे हैं कि उसने अपनी मां का सालों पुराना सपना सच कर दिखाया. कोई इसे 'प्योर लव' कह रहा है तो कोई जॉन्टी रोड्स की सादगी का कायल हो गया है. वाकई, यह वीडियो साबित करता है कि फैंस की दीवानगी की कोई उम्र नहीं होती.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Talks with Iran or Trump's new gimmick? | Sucherita Kukreti | Donald Trump