दिल मिले न मिले, नौकरी मिलनी चाहिए...डेटिंग ऐप पर 'बाबू' नहीं जॉब की तलाश! ट्रेंड हुआ वायरल

यहां के बेरोजगार युवाओं ने जुगाड़ का एक ऐसा 'नायाब' नुस्खा निकाला है कि दुनिया दंग रह गई है. जहां लोग हमसफर की तलाश में डेटिंग ऐप्स पर जाते हैं, वहां ये नौजवान अपना बायोडाटा चिपका रहे हैं. लिंक्डइन के 'बोरिया-बिस्तर' समेटने के बाद अब टिंडर और बम्बल ही इनके नए ऑफिस बन गए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे एक 'राइट स्वाइप' अब दिल नहीं, बल्कि किस्मत की चाबी खोल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इश्क से पहले एम्प्लॉयमेंट...यहां क्यों डेटिंग ऐप्स पर बायोडाटा लेकर घूम रहे हैं बेरोजगार?
AI

Job Hunting on Dating Apps China: चीन के जॉब मार्केट में इन दिनों एक अजीबोगरीब 'खलबली' मची है. यहां के युवा नौकरी पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय डेटिंग ऐप्स पर उंगलियां घिस रहे हैं. दरअसल, जब से लिंक्डइन और इन-करियर जैसे प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म्स ने चीन को अलविदा कहा है, तब से युवाओं के पास नेटवर्किंग का अकाल पड़ गया ह. अब ऐसे में टिंडर, बम्बल और फेसबुक डेटिंग ही इनके लिए रोजगार के नए अड्डों में तब्दील हो गए हैं. इसे आप किस्मत कहें या कमाल, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई लड़कियां तो डेट पर जाने के बजाय सामने वाले से अपनी कंपनी में 'रेफरल' मांग रही हैं. मामला तो तब और मजेदार हो गया, जब एक एचआर ने डेटिंग ऐप पर ही कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट कर लिया.

दिल मिले न मिले, नौकरी मिलनी चाहिए (Dating Apps Turning into Job Portals)

चीन में अब यह ट्रेंड सिर्फ हंसी मजाक नहीं रहा. 2024 में तो एक ऐप 'बॉस झीपिन' ने अपनी टैगलाइन ही कुछ ऐसी रख दी कि 'डेट ढूंढना, रिज्यूमे स्क्रीन करने जैसा है.' 2025 के एक ताजे सर्वे की मानें तो हर तीन में से एक यूजर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल सिर्फ प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए कर रहा है. इनमें से 42% लोग सिर्फ इसलिए स्वाइप कर रहे हैं, ताकि उन्हें किसी अच्छी कंपनी में 'जुगाड़' यानी रेफरल मिल सके. हैरानी की बात यह है कि प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले डेटिंग ऐप्स पर लोग ज्यादा तमीज और फुर्ती से जवाब देते हैं. हालांकि, कई ऐप्स को यह 'बिजनेस' पसंद नहीं आ रहा, क्योंकि उनके नियम कायदे सिर्फ इश्क लड़ाने की इजाजत देते हैं, नौकरी दिलाने की नहीं.

ये भी पढ़ें:-7 साल अमेरिका में गुजारने के बाद वतन लौटी भारतीय टेकी, कहा-'पॉकेट मनी' जैसी लगती है सैलरी'

लिंक्डइन गया तो टिंडर ही सहारा (Impact of LinkedIn Exit on China Job Market)

देखा जाए तो यह ट्रेंड इस बात का सबूत है कि जब रास्ते बंद होते हैं, तो इंसान नए रास्ते बना ही लेता है. चीन का युवा आज के दौर में इतना प्रैक्टिकल हो गया है कि वह रोमांस से ज्यादा'रिज्यूमे' को अहमियत दे रहा है. हालांकि, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कुछ सवाल जरूर उठ रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो वहां यही नारा बुलंद है. 'पहले पेट पूजा, फिर काम दूजा.' अजब-गजब की इस दुनिया में अब करियर बनाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं, 'राइट स्वाइप' की टाइमिंग भी सही होनी चाहिए. चीन का यह नया ट्रेंड बताता है कि, जब प्रोफेशनल रास्ते बंद होते हैं, तो जुगाड़ ही सबसे बड़ा हथियार बनता है. क्या आप भी अपनी अगली नौकरी के लिए बम्बल पर बायो अपडेट करने की सोच रहे हैं?

Advertisement

ये भी पढ़ें:-TCS के बाद लेंसकार्ट का नंबर! ड्रेस कोड पॉलिसी पर मचा बवाल, पीयूष बंसल को मांगनी पड़ी माफी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
युद्धविराम का ऐलान, लेकिन ज़मीन पर तबाही क्यों? नाबतिया से डराने वाली ग्राउंड रिपोर्ट