Japan Dating App Subsidy: जापान के कोची प्रांत ने एक गजब की 'मीटिंग सपोर्ट प्रोजेक्ट ग्रांट' शुरू की है. वहां की सरकार का माथा इस बात पर ठनका है कि युवा शादी-ब्याह के नाम से दूर भाग रहे हैं. महंगाई और करियर की भागदौड़ में लोग प्यार करना ही भूल गए हैं. अब सरकार ने तय किया है कि अगर युवा खुद से कदम नहीं बढ़ा रहे, तो उन्हें थोड़ा धक्का (और पैसा) दिया जाए. 1 अप्रैल 2026 से लागू हुई इस स्कीम का सीधा मकसद है...प्यार बढ़ाओ, आबादी बचाओ.
Photo Credit: pexels
सिंगल लोगों के लिए सरकारी ऑफर (Government Offer for Single Youth)
इस स्कीम के तहत 20 से 39 साल के कुंवारे मुंडों और कुड़ियों को साल के 20,000 येन यानी करीब 11,752 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. ये पैसा किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि डेटिंग ऐप्स के रजिस्ट्रेशन और सब्सक्रिप्शन फीस भरने के लिए मिलेगा. सरकार चाहती है कि पैसों की तंगी प्यार के आड़े न आए. डिजिटल जमाने में जब सब कुछ ऑनलाइन है, तो सरकार ने सोचा क्यों न इसी रास्ते से घर बसाए जाएं.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: पत्नी से बदतमीजी देख खौल उठा पति का खून, सरेआम मनचले को जड़ा ऐसा मुक्का...दो पल में चटा दी धूल
Photo Credit: pexels
जापान में आबादी का संकट और नया प्रयोग (Japan Population Crisis and New Initiative)
सिर्फ ऐप ही नहीं, सरकार उन संस्थाओं को भी पैसा खिला रही है, जो लोगों की आमने-सामने मुलाकात यानी 'ऑफलाइन डेटिंग' करवाती हैं. दरअसल, जापान की हालत ये है कि 2025 में वहां सिर्फ 7 लाख बच्चे पैदा हुए, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है.
Photo Credit: pexels
उधर बुजुर्गों की फौज बढ़ती जा रही है. ऐसे में अगर अभी युवाओं ने घर नहीं बसाया, तो आने वाले वक्त में वहां सन्नाटा पसर जाएगा, इसीलिए अब सरकार 'मैचमेकर' की भूमिका निभा रही है. जापान का ये दांव कितना काम आएगा ये तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तो तय है कि वहां की सरकार अब 'रिश्ते' बनाने को लेकर काफी सीरियस है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)













