ट्रेन में पानी को लेकर गरमाया माहौल, पैसेंजर से भिड़ा वेंडर, बोला- 14 रुपये में नहीं देंगे पानी की बोतल!

ट्रेन का सफर चल रहा था, मौसम भी ठीक था, लेकिन एक छोटी सी पानी की बोतल ने पूरा माहौल बदल दिया. 14 रुपये की रेल नीर जब 20 में मिलने लगे, तो मुसाफिर का सब्र भी जवाब दे गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
14 की बोतल पर 20 रुपये, पैंट्री वाले का जवाब सुन हैरान रह गए यात्री

IRCTC On Overcharging: खिड़की के बाहर पटरी पर दौड़ती दुनिया थी, अंदर सीट पर बैठा एक मुसाफिर सुकून से सफर कर रहा था. उसे यकीन था कि इस बार पानी की बोतल थोड़ी सस्ती मिलेगी, आखिर रेलवे ने राहत जो दी है, लेकिन जैसे ही पैंट्री वाला पास आया, माहौल में हल्की सी कशमकश घुल गई. बात सिर्फ पानी की नहीं थी, बात थी हक और हिसाब की. किसी को अंदाजा नहीं था कि 14 रुपये की रेल नीर पर ऐसा बहस का सिलसिला शुरू होगा, जो सोशल मीडिया तक पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें:- Indian Railways में देसी जुगाड़, कोच में फिट किया छोटा कूलर, Video हुआ वायरल

14 रुपये का ऐलान, फिर भी 20 की मांग (Pantry Boy Ask 20 Rs For 14Rs Bottle)

सरकार ने 22 सितंबर 2025 से GST में राहत देते हुए रेल नीर की 1 लीटर बोतल का दाम 15 से घटाकर 14 रुपये कर दिया था. आधा लीटर बोतल 10 से 9 रुपये की कर दी गई. मकसद साफ था, यात्रियों को राहत मिले, लेकिन ट्रेन नंबर 18046 ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे सुरेंद्र पात्रा ने दावा किया कि, उनसे 14 की जगह 20 रुपये मांगे गए. जब उन्होंने तय रेट की बात की, तो पैंट्री स्टाफ ने साफ इनकार कर दिया.

नहीं देंगे, कोई जबरदस्ती है क्या (Rail Neer 14 rupaye price)

वायरल वीडियो में सुरेंद्र बार-बार पूछते हैं कि 14 रुपये में बोतल नहीं मिलेगी क्या? जवाब आता है, नहीं देंगे, कोई जबरदस्ती है क्या. करीब 11 सेकंड की इस फुटेज ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. सुरेंद्र ने अपना PNR साझा करते हुए IRCTC को टैग किया और शिकायत दर्ज कराने की बात कही. वह तेलंगाना के चारलापल्ली से ओडिशा के भदरख तक सफर कर रहे थे.

Advertisement

IRCTC का जवाब (train me pani ki bottle rate)

IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि, मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है और संबंधित अधिकारी को सूचित कर दिया गया है. साथ ही यात्री से मोबाइल नंबर सीधे संदेश में साझा करने को कहा गया. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि रेल नीर ओवरचार्जिंग की शिकायतें समय समय पर सामने आती रहती हैं. तय दाम पर सामान मिलना हर यात्री का हक है. सफर में जागरूक रहना जरूरी है. सही रेट जानिए और जरूरत पड़े तो शिकायत कीजिए, तभी राहत का ऐलान जमीन पर नजर आएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-इस परिवार में 85 साल बाद घोड़ी चढ़ा दूल्हा, 3 पीढ़ी बाद गूंजी शहनाई...टूटी पुरानी बंदिश, 1940 के बाद निकली बारात

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon