डूबते वक्त याद आई Reel और बच गई महिला की जान, वृंदावन नाव हादसे की चौंकाने वाली कहानी वायरल

वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, लेकिन एक बुजुर्ग महिला की जान एक इंस्टाग्राम रील की वजह से बच गई. जानिए कैसे एक छोटी सी वीडियो ने उन्हें डूबने से बचाया और इस घटना ने सोशल मीडिया के महत्व पर नई बहस छेड़ दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डूबते वक्त याद आई Reel और बच गई महिला की जान

Vrindavan boat accident: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया, जहां 15 लोगों की जान चली गई. लेकिन, इस त्रासदी के बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो हैरान भी करती है और सोचने पर मजबूर भी. एक बुजुर्ग महिला ने दावा किया कि एक छोटी सी इंस्टाग्राम रील ने उनकी जान बचा ली.

कैसे हुआ हादसा?

वृंदावन में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिसमें कई लोग सवार थे. हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कई लोग पानी में गिर गए. इस दर्दनाक घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग किसी तरह बचने में कामयाब रहे.

Reel ने कैसे बचाई जान?

हादसे में बची बुजुर्ग महिला ने बताया, कि उन्हें तैरना नहीं आता था. लेकिन, उन्होंने पहले एक इंस्टाग्राम रील देखी थी, जिसमें डूबने से बचने के कुछ आसान तरीके बताए गए थे. महिला के अनुसार, उस रील में बताया गया था कि घबराना नहीं चाहिए, मुंह बंद रखना चाहिए, सांस को नियंत्रित रखना चाहिए, शरीर को सीधा रखना चाहिए, पैरों को लगातार चलाते रहना चाहिए. महिला ने बताया कि उन्होंने ठीक वैसे ही किया और खुद को पानी की सतह पर बनाए रखा. यही वजह रही कि वह डूबने से बच गईं.

देखें Video:

Advertisement

मौत के बीच संघर्ष

महिला ने यह भी बताया कि हादसे के दौरान उनका सिर कई बार नाव और पंटून पुल से टकराया. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और घबराने के बजाय शांत रहने की कोशिश की. यही संयम उनकी जिंदगी बचाने में सबसे बड़ा कारण बना.

सोशल मीडिया पर चर्चा

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. जहां अक्सर सोशल मीडिया को समय बर्बाद करने वाला माना जाता है, वहीं इस मामले में एक छोटी सी रील ने किसी की जान बचा दी. लोग अब यह मानने लगे हैं कि सही जानकारी कभी भी और कहीं से भी मिल सकती है और वक्त आने पर वही सबसे बड़ी मदद साबित हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1 किलो नमक में कितने दाने? 4 दोस्तों ने 9 दिन में गिनकर बता दिया चौंकाने वाला आंकड़ा

18 साल के छात्र को टीचर ने किया मैसेज, कहा- चलो मूवी देखने... फिर स्टूडेंट ने कही ऐसी बात, WhatsApp चैट वायरल

जेल जैसी लगती थी जिंदगी... UK में 40 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौट आया युवक, वजह सुन सोच में पड़ जाएंगे आप

Featured Video Of The Day
Kachehri | Global News | आखिर कहां गायब हो रहें America के वैज्ञानिक? Meenakshi Kandwal | Kachehri