1 टिकट की कीमत में आ जाएगा आलीशान फ्लैट! इस ट्रेन के आगे 7 स्टार होटल भी भरते हैं पानी

जहां आम ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिलती, वहीं भारत में एक ऐसी 'जन्नत' भी पटरी पर दौड़ती है, जिसका किराया सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएं. महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स जैसी ट्रेनें सिर्फ सवारी नहीं, बल्कि चलता-फिरता राजमहल हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 23 लाख के केबिन में ऐसा क्या खास है, तो पढ़े पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हवा में नहीं पटरी पर दौड़ता है 'ताजमहल', पैलेस ऑन व्हील्स का किराया उड़ा देगा होश!
maharajas_express

Most Expensive Train in India: भारतीय रेलवे का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में भीड़ और धक्का-मुक्की की तस्वीर आती है, लेकिन 'जनाब' सिक्का पलटिए...यहां 'पैलेस ऑन व्हील्स' जैसी शाही सवारियां भी हैं, जहां कदम रखते ही रेड कार्पेट और फूलों की बारिश से आपका इस्तकबाल किया जाता है. इसकी चकाचौंध ऐसी है कि बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों की चमक फीकी पड़ जाए. यहां के सुइट्स में विनियर वुड और गोल्डन मिरर का ऐसा काम हुआ है कि, आपको लगेगा आप किसी मुगल शहंशाह के कमरे में आ गए हैं. हैरानी की बात तो ये है कि अब आप इन चलती-फिरती हवेलियों में 'डेस्टिनेशन वेडिंग' भी कर सकते हैं, यानी सात फेरे भी होंगे और राजस्थान की सैर भी.

करोड़ों का खर्च और शाही अंदाज (Maharajas Express Ticket Price)

इस बार ट्रेन को सजाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए गए हैं. मैक्सिकन फैब्रिक से लेकर शानदार स्पा और गीजर तक, हर चीज 'क्लास' बयां करती है. 45 साल के इतिहास में पहली बार यह ट्रेन मई की तपती गर्मी में भी पटरियों पर दौड़ रही है. गर्मी का तोड़ निकालने के लिए मेहमानों को उदयपुर की ठंडाई, जयपुर की कुल्फी और जैसलमेर में ग्लूकोन-डी जैसे ठंडे शरबत पिलाकर नवाजा जा रहा है.

Photo Credit: maharajas_express

किराये की बात करें तो दिल थाम लीजिए. इस शाही सफर के एक केबिन का किराया 10 लाख से शुरू होकर 23 लाख रुपये तक जाता है. इतने में तो किसी छोटे शहर में बढ़िया सा बंगला आ जाए.

Advertisement

सात रातों का सफर और लाखों का किराया (7 Nights Journey and Lakhs of Ticket Price)

सितंबर से शुरू होने वाले 7 रात और 8 दिन के इस टूर में दिल्ली से लेकर आगरा और राजस्थान के चप्पे-चप्पे की सैर कराई जाती है. मजे की बात ये है कि इतनी महंगी होने के बावजूद इस ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं है. विदेशी मेहमान और NRI महीनों पहले से अपनी सीट बुक कर लेते हैं. आम आदमी के लिए तो ये 'सपनों की ट्रेन' ही है, लेकिन जो इसमें बैठ गया, समझिए उसकी सात पुश्तों का राजसी शौक पूरा हो गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-हिमाचल में 'मिया-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी', 66 के दूल्हे संग 35 की दुल्हनियां का डांस वायरल

पैलेस ऑन व्हील्स सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारत की शान और राजसी ठाट-बाट का जीता-जागता नमूना है. भले ही इसकी कीमत करोड़ों के घर जैसी हो, लेकिन इसका अनुभव किसी करिश्मे से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें:-सैल्यूट! पुणे की लेडी डॉक्टर ने बीच सड़क पर कराई डिलीवरी, साड़ियों से बना दिया 'ऑपरेशन थिएटर'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
हवा उछली कार, फिर खाई में गिरी, हिमाचल से आया डराने वाला CCTV