युद्ध के बीच इजराइल में फंसा भारतीय! सायरन और मिसाइल हमलों के बीच बताया ‘डरावना अनुभव’ - देखें Video

इजराइल में युद्ध के बीच फंसे भारतीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर सौमिल अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सायरन और मिसाइल हमलों के बीच अपने अनुभव शेयर किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिसाइल हमलों के बीच इजराइल में फंसे भारतीय की कहानी

सोशल मीडिया पर एक भारतीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बताते हैं कि कैसे वह युद्ध के दौरान इजराइल में फंस गए और उन्हें सायरन बजते ही बार-बार बंकर में छिपना पड़ रहा है. यह वीडियो भारतीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर सौमिल अग्रवाल (Soumil Agarwal) ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव को क्रेज़ी एक्सपीरियंस बताया है.

सायरन बजते ही बंकर में भागना पड़ता है

सौमिल अग्रवाल एक पर्यटक के रूप में इजराइल घूमने गए थे. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी की सुबह जब वह अपने होटल में उठे तो हर तरफ सायरन की आवाज सुनाई दे रही थी. यहां तक कि उनके फोन पर भी अलर्ट आने लगे. उसी समय उन्हें पता चला कि ईरान की ओर से हमले शुरू हो गए हैं और युद्ध की स्थिति बन गई है. सौमिल ने बताया कि इसके बाद कई दिनों तक उनकी दिनचर्या कुछ ऐसी हो गई कि जैसे ही सायरन बजता, उन्हें तुरंत कमरे से निकलकर बम शेल्टर में जाना पड़ता था.

देखें Video:

स्थानीय लोगों से बात कर मिला हौसला

सौमिल ने बताया, कि जब वह शेल्टर में जाते थे तो वहां स्थानीय लोगों से बातचीत भी होती थी. लोगों का अपने देश की सेना पर भरोसा देखकर उन्हें भी हिम्मत मिली. उन्होंने कहा, कि वहां के लोग काफी सकारात्मक हैं. उनके साथ बातचीत करते हुए, हंसते-मजाक करते हुए उनका डर भी कम हो गया. सौमिल ने मजाक में कहा, कि यहां का माहौल ऐसा लग रहा है जैसे होली की जगह वह दिवाली मना रहे हों.

मिसाइल हमलों में कई लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 फरवरी से अब तक ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के हमलों में इजराइल में कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इजराइली सैन्य अधिकारियों का दावा है कि ईरान ने क्लस्टर म्यूनिशन वाले बैलिस्टिक मिसाइल भी दागे हैं. बताया जा रहा है कि ऐसे कम से कम 5 मिसाइल इजराइल की ओर छोड़े गए, जिनका निशाना घनी आबादी वाले इलाके थे. इन हमलों से कई जगहों पर नुकसान और लोगों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: बतख के पेट में छिपा था खज़ाना! किसान को ऐसे मिला लाखों का सोना, गांव वाले भी रह गए हैरान

शादी में रोबोट मेहमानों को खिला रहा था आइसक्रीम, इवेंट में अजूबा देख लोग बोले- इससे ​​भी कोई चुरा लेगा

Advertisement

Women's Day 2026: मलाला से लेकर मैरी क्यूरी तक, दुनिया की मशहूर महिलाओं के कोट्स, जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: ईरान में फिर आया भूकंप, अब Bandar Abbas में कांपी धरती!