पत्नी करती थी शिकायत, फिर भी 15 साल तक खरीदता रहा लॉटरी का टिकट, अब ड्राइवर ने जीते 10 करोड़ रुपये

Viral News: पल्लियाली पिछले 15 सालों से हर महीने नियमित रूप से यह लॉटरी टिकट खरीद रहे थे. कई बार ऐसा भी हुआ जब उनकी पत्नी इस पर नाराज हो जाती थीं, क्योंकि हर महीने टिकट खरीदने में अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती थी. लेकिन पल्लियाली ने अपनी यह आदत कभी नहीं छोड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ड्राइवर ने जीते 10 करोड़ रुपये

Viral News: कहते हैं कि किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता. कुछ ऐसा ही हुआ शारजाह में काम करने वाले एक भारतीय ड्राइवर के साथ, जिसकी 15 साल की मेहनत और धैर्य आखिरकार रंग ले आई. लगातार 15 साल तक लॉटरी टिकट खरीदने के बाद उसकी किस्मत चमक गई और उसने करोड़ों रुपये का जैकपॉट जीत लिया. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में- 

यह भी पढ़ें- शादी के दबाव से परेशान महिला ने मुंडवा लिया सिर, वीडियो हुआ वायरल, बोलीं- 'आजादी बालों से ज्यादा जरूरी है'

क्या है पूरा मामला?

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार,  शारजाह में पिकअप ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले विबीश पल्लियाली ने Big Ticket लॉटरी में Dh15 मिलियन (लगभग 33 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीता है. हालांकि, यह रकम चार लोगों के बीच बांटी जाएगी, इसलिए पल्लियाली के हिस्से में करीब Dh4 मिलियन यानी लगभग 10 करोड़ रुपये आएंगे.

रिपोर्ट में आगे बताया गया, पल्लियाली पिछले 15 सालों से हर महीने नियमित रूप से यह लॉटरी टिकट खरीद रहे थे. कई बार ऐसा भी हुआ जब उनकी पत्नी इस पर नाराज हो जाती थीं, क्योंकि हर महीने टिकट खरीदने में अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती थी. लेकिन पल्लियाली ने अपनी यह आदत कभी नहीं छोड़ी. इसी कड़ी में फरवरी में भी उन्होंने एक टिकट खरीदा था, जिससे भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा. 

Advertisement

हालांकि, महीने के आखिर में पल्लियाली के कजिन और उसके दो दोस्तों ने उनसे फिर से एक टिकट खरीदने के लिए कहा. शुरुआत में पल्लियाली ने मना किया क्योंकि वह पहले ही इस महीने का बजट खर्च कर चुके थे, लेकिन रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने रात 8 बजे ऑनलाइन टिकट खरीद लिया. यही टिकट उनकी जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ.

जब Big Ticket की टीम ने उन्हें फोन करके जीत की खबर दी, तो उन्हें पहले विश्वास ही नहीं हुआ. पल्लियाली को लगा कि शायद यह कंपनी की तरफ से कोई सामान्य कॉल या ऑफर होगा. लेकिन जब उनकी पत्नी ने ऑनलाइन चेक किया तब सामने आया कि वह सचमुच जैकपॉट जीत चुके हैं. खुशी और हैरानी के इस पल को याद करते हुए पल्लियाली ने बताया कि उन्हें लगा जैसे कोई मजाक कर रहा है. लेकिन जब वेबसाइट पर उनका नाम विजेता के रूप में दिखा तो उन्हें यकीन हो गया.

Advertisement

अब, पल्लियाली इस जीत के बाद भारत लौटकर बसने की प्लान बना रहे हैं. उनका कहना है कि इस पैसे का बड़ा हिस्सा वह अपनी बेटी वंदना के भविष्य और पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करेंगे. वंदना इस समय बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही है. वहीं, पल्लियाली की ये कहानी अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे Donald Trump? | Iran War
Topics mentioned in this article