भारत छोड़ थाईलैंड क्यों बस गया भारतीय कपल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप, पोस्ट वायरल

थाईलैंड में रहने वाले भारतीय कपल ने बताया कि भारत जैसा किराया देने पर वहां बेहतर लाइफस्टाइल, कम ट्रैफिक और ज्यादा सुरक्षा मिलती है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग भी कमेंट में तरह-तरह की बात कह रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय कपन ने बताया थाईलैंड कैसी है लाइफस्टाइल
सोशल मीडिया

लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या विदेश में रहना वाकई बेहतर जीवन दे सकता है. इसी बीच थाईलैंड में रहने वाले एक भारतीय कपल ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज (shreya.x.amit)  पर अपनी कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि भारत छोड़ने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन थाईलैंड में उन्हें बेहतर लाइफस्टाइल, कम ट्रैफिक और ज्यादा सुरक्षित माहौल मिला. उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत से थाईलैंड क्यों गए?

श्रेया और अमित नाम के इस भारतीय कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन लिखते हुए बताया कि भारत हमेशा उनका घर रहेगा, लेकिन थाईलैंड में रहने के बाद उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक लगी. उनका कहना है कि यहां किराया लगभग भारत के बड़े शहरों जितना ही है, लेकिन जीवन की गुणवत्ता काफी बेहतर महसूस होती है

किराया वही पर जिंदगी अलग

कपल ने आगे बताया कि थाईलैंड में रहने का खर्च भारत के कई टियर-1 शहरों के बराबर है. हालांकि यहां कम ट्रैफिक, साफ-सुथरा माहौल और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उनकी जिंदगी को ज्यादा आरामदायक बनाती हैं.

जरूरत का आसानी से मिल जाता है सामान

कपल ने बताया कि थाईलैंड में भारत की तरह 10 मिनट में सामान पहुंचाने वाली सेवाएं नहीं हैं. लेकिन हर कुछ दूरी पर 7-Eleven जैसी दुकानें मौजूद हैं, इसलिए जरूरत का सामान आसानी से मिल जाता है और ऐसी सेवाओं की कमी महसूस नहीं होती.

Advertisement

महिलाओं के लिए ज्यादा सुरक्षित माहौल

श्रेया ने कहा कि एक महिला के तौर पर उन्हें थाईलैंड में देर रात घर लौटते समय डर या असुरक्षा महसूस नहीं होती. उन्हें हर समय सतर्क रहने की जरूरत नहीं पड़ती, जो उनके लिए एक बड़ा बदलाव है.

वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपने रिएक्शन दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि वे भी थाईलैंड घूमकर लौटे हैं और वहां की जिंदगी को मिस कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'What about jobs ? Was it easier to migrate because you are self employed or can people with 9-5 also move there?'वहीं कुछ लोगों ने बताया कि वे भी भविष्य में थाईलैंड में बसने के बारे में सोच रहे हैं. यह वीडियो अब हजारों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अमेरिका कुछ तो सीखो... भारत में 26 डॉलर में कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान

ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल 

Featured Video Of The Day
योग से विश्व शांति तक! Baba Ramdev ने खोले कई राज
Topics mentioned in this article
Indian Couple
Thailand
 viral Post