भारतीय बारात के लिए रोका गया न्यूयॉर्क वॉल स्ट्रीट का ट्रैफिक, 400 मेहमानों ने डांस से मचाया धमाल, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट 400 लोग भारतीय परिधानों में डीजे बीट्स पर थिरक रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडियन बारात के लिए रोक दिया गया न्यूयॉर्क वॉल स्ट्रीट का ट्रैफिक

भारतीय शादियां बहुत ही धूमधाम से होती है. जिसका कोई जवाब नहीं है. वहीं बात कर अगर बारात की हो, तो हर कोई इसमें नाचना गाना पसंद करता है. हम सभी ने भारत में कई बारात देखी है, लेकिन क्या आपने कभी न्यूयॉर्क में बारात निकलते हुए देखी है, अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देख सकते हैं, जिसमें न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट पर 400 लोगों की एक बारात ने तहलका मचा दिया है. आपको बता दें, भारतीय बारात को शहर की सड़कों पर निकालने के लिए  कुछ देर के लिए न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट 400 लोग भारतीय परिधानों में डीजे बीट्स पर थिरक रहे हैं. न्यूयॉर्क की वॉल स्ट्रीट पर आसमान छूती इमारतों के बीच ये नजारा सच में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे हमें भी वहां होना चाहिए.

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए, इस भव्य शादी में शामिल मेहमानों में से एक, सलोनी मेहता ने लिखा, "बारात के लिए न्यूयॉर्क वॉल स्ट्रीट को बंद कर दिया गया,  ये सब अभी भी मेरे दिमाग में घूम रहा है. यह सिर्फ एक जश्न नहीं था, यह इतिहास बनने वाला पल था."

देखें Video:
 

वीडियो में दूल्हा और दुल्हन हैं, लाल लहंगा और बेज रंग की शेरवानी पहने हुए हैं और मुस्कुराते हुए म्यूजिक पर नाच रहे हैं. सोशल मीडिया पर क्लिप के सामने आने के तुरंत बाद ही यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिसमें कई लोगों ने व्यवस्था की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं न्यूयॉर्क वॉल स्ट्रीट पर ढोल की आवाज सुनुंगा".

एक अन्य यूजर ने कहा, "यह बिलकुल बकवास है, इस पर रोक लगनी चाहिए." इसी के साथ तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कई भारतीय अपनी शादी में अपनी जीवन भर की बचत खर्च कर देते हैं और दुनिया को अपनी झूठी छवि दिखाने के लिए ऊंची ब्याज दरों पर पैसे उधार लेते हैं! यह कितना बेतुका और बेवजह खर्च करने वाला जश्न है."

ये भी पढ़ें: कामवाली को महिला ने दी ऐसी विदाई, देख झलक उठे लोगों के आंसू, इंटरनेट पर किया शेयर, Video जीत लेगा दिल

Advertisement



 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: क्या Donald Trump पर हमला ईरान ने कराया? | NDTV India | USA