India Largest Rice Producer: खेती-बाड़ी के मैदान से एक ऐसी खबर आई है, जिसने हर भारतीय का सीना चौड़ा कर दिया है. सदियों से चावल के उत्पादन में नंबर वन रहने वाले चीन को अब भारत ने पीछे धकेल दिया है. अब दुनिया भर के बाजारों में 'हिंदुस्तानी खुशबू' वाला चावल महकेगा. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे किसानों के पसीने और मेहनत की वो जीत है, जिसने चीन जैसे दिग्गज को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
Photo Credit: pexels
चावल के बाजार में भारत का 'सिक्का', चीन हुआ चित (India Beats China In Rice Production)
जानकारों का कहना है कि भारत ने जिस रफ्तार से उत्पादन बढ़ाया है, उससे पूरी दुनिया दंग है. जहां चीन अपनी जमीन और तकनीक का गुरूर करता था, वहां हमारे किसानों ने देसी तकनीक और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल कर लिया. अब भारत सिर्फ अपनी जरूरत पूरी नहीं कर रहा, बल्कि पूरी दुनिया का पेट भरने की ताकत रखता है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि खाद्यान्न सुरक्षा के मामले में अब हम 'सुपरपावर' बन चुके है.
Photo Credit: pexels
ये भी पढ़ें:-'स्कूल तोड़ दूंगा' पढ़ाई का नाम सुनते ही बच्चे का चढ़ा पारा...सरेआम मास्टर जी को दी स्कूल उखाड़ने की धमकी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) इस पोस्ट को @Indianinfoguide नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'भारत चावल का विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है, उसने चीन को पीछे छोड़ दिया है.' इस पोस्ट को अब तक 67 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं.
ड्रैगन की बादशाहत खत्म, हिंदुस्तानी दाने-दाने में दम (Farmers Success Story India)
इस कामयाबी के बाद अब ग्लोबल मार्केट में भारत का दबदबा और बढ़ेगा. विदेशी बाजारों में अब भारतीय चावल की मांग आसमान छू रही है. चीन जो कभी इस रेस का इकलौता घोड़ा हुआ करता था, अब भारत की रफ्तार के सामने फीका पड़ गया है. यह जीत उन लाखों किसानों के नाम है जो दिन-रात खेतों में डटे रहते हैं, ताकि दुनिया को बेहतरीन स्वाद मिल सके.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: बेटे ने 60वें जन्मदिन पर दिया यादों का ऐसा तोहफा, मां-बाप की आंखों से छलक पड़ा बरसों पुराना प्यार
कहते हैं कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और भारत की यह उपलब्धि इसका जीता-जागता सबूत है. चावल के मैदान में चीन को मात देना कोई छोटी बात नहीं है. अब बस दुआ यही है कि हमारे अन्नदाता ऐसे ही तरक्की करते रहें और भारत का नाम पूरी दुनिया में चमकता रहे.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














