IIT मद्रास की 'नारियलवाली अम्मा' ने जीता दिल, प्यासे हिरण और सरला अम्मा की मोहब्बत देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

मशीन और कंक्रीट के इस दौर में...IIT मद्रास के कैंपस से आई यह तस्वीर किसी ताजी हवा के झोंके जैसी है.देखिए कैसे एक नारियल बेचने वाली अम्मा की ममता के आगे एक जंगली हिरण भी अपना डर भूलकर प्यार का घूंट पी रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये है असली अमीरी! 100 की उधारी और बेजुबानों से प्यार, IIT कैंपस की सरला अम्मा की कहानी हुई वायरल
anupama.kashyap

Deer drinking coconut water: कहते हैं कि इंसानियत सिर्फ इंसानों तक महदूद (limited) नहीं होती और मद्रास IIT के कैंपस से आई ये वीडियो इसका जीता-जाता सबूत है. देखिए कैसे एक नारियल बेचने वाली अम्मा और जंगली हिरण के बीच की ये 'गुफ्तगू' इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है.

सिर्फ पढ़ाई नहीं, यहां प्यार भी सिखाया जाता है! (IIT Madras viral video)

आईआईटी मद्रास (IIT Madras) का हरा-भरा कैंपस सिर्फ अपनी पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि अपनी वाइल्डलाइफ के लिए भी मशहूर है, लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबका दिल मोम कर दिया है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बड़े प्यार से एक जंगली हिरण को नारियल पानी पिलाती नजर आ रही हैं. ये कोई और नहीं, बल्कि कैंपस की चहेती 'सरला अम्मा' हैं.

ये भी पढ़ें:-बुर्ज खलीफा वाले शहर में 25000 का कमरा देख फटी रह गईं आंखें, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत है भाई

इंसान और परिंदों की ये अनूठी मोहब्बत (Beautiful Bond Between Humans and Wildlife)

सरला अम्मा सालों से इस कैंपस में नारियल बेच रही हैं. उनके लिए ये हिरण और बंदर सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि उनके अपने कुनबे (परिवार) का हिस्सा हैं. डॉ. अनुपमा कश्यप ने जब इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया, तो उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि, ये सादगी भरी वीडियो लोगों की रूह को छू लेगी. वीडियो में दिख रहा है कि हिरण बिना किसी डर के अम्मा के पास खड़ा है, जैसे उसे पता हो कि ये हाथ सिर्फ ममता ही लुटाएंगे.

Advertisement

नोटबंदी का वो किस्सा और अम्मा की दरियादिली (Heartwarming Story of Sarala Amma's Kindness)

सिर्फ जानवर ही नहीं, कैंपस के छात्र भी अम्मा के मुरीद हैं. वीडियो वायरल होते ही यादों का पिटारा खुल गया. एक यूजर ने भावुक होकर बताया कि नोटबंदी के दौर में जब कैश की किल्लत थी, तब सरला अम्मा ने बिना मांगे उसे 100 उधार दिए थे. ये उस दौर की बात है, जब UPI का नामोनिशान नहीं था. यही छोटी-छोटी बातें सरला अम्मा को 'कैंपस की जान' बनाती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर

जहां थम जाती है रफ्तार और बसती है इंसानियत (Harmony of Nature and Humans at IIT Madras)

IIT मद्रास के इस कैंपस में अक्सर ऐसे मंजर दिखते हैं, जहां हिरण सड़क पार कर रहे होते हैं और गाड़ियां खुद-ब-खुद थम जाती हैं. सरला अम्मा और उस प्यासे हिरण का ये वीडियो हमें याद दिलाता है कि, दुनिया में नफरत चाहे कितनी भी हो, लेकिन बेजुबानों के प्रति थोड़ी सी हमदर्दी आज भी सबसे खूबसूरत एहसास है. सरला अम्मा की ये कहानी हमें सिखाती है कि सुकून आलीशान महलों में नहीं, बल्कि किसी प्यासे को पानी पिलाने और बिना किसी स्वार्थ के मोहब्बत बांटने में है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फूट-फूटकर क्यों रोने लगे कांग्रेस विधायक, देखें VIDEO