IND VS PAK: क्या आपने सुना ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का थीम सॉन्ग, ANIRUDH RAVICHANDER की आवाज ने बना दिया माहौल

स्टेडियम की रोशनी, भीड़ का शोर और दिलों में उमड़ता जोश…कुछ ऐसा ही एहसास लेकर आया है ICC का नया एंथम. अभी पहला गेंद फेंका भी नहीं गया, लेकिन माहौल में पहले ही सरूर घुल चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Feel the Thrill से बढ़ेगा क्रिकेट का करारापन, ICC का नया एंथम रिलीज

T20 World Cup Song: International Cricket Council यानी ICC ने ICC T20 World Cup 2026 के लिए अपने ऑफिशियल एंथम Feel the Thrill का हिंदी वर्जन रिलीज कर दिया है. इस हाई एनर्जी ट्रैक को मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर Anirudh Ravichander ने तैयार किया है. गाना आईसीसी के 'फील द थ्रिल' कैंपेन का हिस्सा है, जो टूर्नामेंट की रौनक और जोश को दुनिया भर के क्रिकेट फैंस तक पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है. धुन ऐसी कि कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगें और लिरिक्स ऐसे जो दिल में हलचल पैदा कर दें.

ये भी पढ़ें:-39 करोड़ की साड़ी! 2 किलो सोना और डायमंड से सजी...मुंबई में बनी दुनिया की सबसे महंगी साड़ी

टूर्नामेंट से पहले ही बना जश्न का माहौल (Building Excitement Before the Tournament)

ICC Men's T20 World Cup 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है और इसी के साथ इस एंथम को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया. गाने की बीट्स में वही तड़प और जुनून है, जो T20 क्रिकेट की पहचान है. 'फील द थ्रिल' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि क्रिकेट के जज्बे की आवाज है. ICC का मकसद है कि मैच शुरू होने से पहले ही फैंस के दिलों में बेसब्री और रोमांच भर जाए.

क्यों खास है यह एंथम (Feel the Thrill Hindi version)

आज के डिजिटल दौर में किसी भी बड़े टूर्नामेंट के लिए म्यूजिक कैंपेन बेहद अहम हो जाता है. यह एंथम ICC T20 World Cup 2026 की ब्रांड पहचान को मजबूत करता है और युवाओं से कनेक्ट बनाने का जरिया बनता है. अनिरुद्ध रविचंदर की पॉपुलैरिटी और ग्लोबल साउंड इस गाने को और भी खास बनाती है. 'फील द थ्रिल' का हिंदी वर्जन साफ दिखाता है कि ICC इस बार सिर्फ मैच नहीं, बल्कि पूरा जश्न पेश करने जा रहा है. क्रिकेट का असली मजा अब सुरों में भी महसूस होगा.

ये भी पढ़ें:-जापान-अमेरिका के बाद अब मुंबई में बनी म्यूजिकल सड़क...टायर की रगड़ से बजेगी 'जय हो' गाने की धुन

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan | T20 World Cup: आज भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, देशभर में जीत की दुआएं!Surya | Salman