होर्डिंग पर लिखी थी अपार्टमेंट की 2.80 करोड़ कीमत, असली में निकली इतनी...वायरल वीडियो में शख्स ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दिखाता है कि होर्डिंग पर लिखी अपार्टमेंट की कीमत और असली कीमत में करीब 15 प्रतिशत का अंतर था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
होर्डिंग पर लिखी कीमत और असली कीमत में अंतर
Instagram/ @vijay.mirani

भारत में पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. आज हालात यह हैं कि साधारण फ्लैट भी करोड़ों रुपये में बिक रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ मार्केटिंग में लोगों को आकर्षित करने के लिए कई बार भ्रामक तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसका नाम है 'Hoarding Price vs Real Price'. इस वीडियो में दिखाया हया है कि प्रॉपर्टी के जो दाम बड़े-बड़े होर्डिंग पर बताए जाते हैं, वो असल में नहीं होते हैं. होर्डिंग पर दिख रही कीमत के बाद ऐसे कई चार्ज छिपे होते हैं, जिसके बाद असली कीमत बहुत बढ़ जाती है. 

असली कीमत में छिपे होते हैं कई चार्ज

वीडियो को इंस्टाग्राम पर विजय मिरानी नाम के शख्य ने शेयर किया है. वीडियो में वे सड़क किनारे लगे प्रॉपर्टी के होर्डिंग की ओर इशारा करते हैं, जिसमें 2 और 3 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 2.80 करोड़ रुपये लिखी होती है. वीडियो में वह कहते हैं कि आप जो 2.8 करोड़ रुपये 'प्लस-प्लस-प्लस' लिखा देख रहे हैं, उसका मतलब सिर्फ 2.8 करोड़ नहीं होता, बल्कि असली कीमत इससे कहीं ज्यादा हो सकती है. वह बताते हैं कि ज्यादातर लोग इसे ही फाइनल कीमत समझ लेते हैं, लेकिन जब वे असली कॉस्ट शीट देखते हैं तो कई अतिरिक्त चार्ज सामने आते हैं- जैसे फ्लोर राइज चार्ज, पार्किंग फीस, GST अन्य बाकी.

यह भी पढ़ें: दिन में नौकरी, रात में बाइक टैक्सी... साथ में PhD और कंटेंट, एक साथ 4 जिम्मेदारियां संभाल रहा ये शख्स

15 प्रतिशत ज्यादा निकली असली कीमत

अपार्टमेंट की असली कीमत जानने के लिए विजय खुद एक खरीदार बनकर बिल्डर से संपर्क किया और असली कॉस्ट शीट मंगवाई. उन्होंने बताया कि 2.8 करोड़ रुपये से शुरू होने वाली कीमत असल में बढ़कर करीब 3.12 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है, यानी लगभग 15% ज्यादा. उन्होंने बताया कि इन सभी चार्ज को जोड़ने के बाद फ्लैट की कुल कीमत बढ़कर करीब 3.25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है, जो होर्डिंग पर लिखी कीमत से काफी ज्यादा है.

Advertisement

आप भी देखिए ये वीडियो

इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vijay.mirani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पर अभी तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज और 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'एक्स शोरूम समझो भाई', दूसरे यूजर ने लिखा 'स्कैम', एक अन्य यूजर ने लिखा 'इंटीरियर का भी ऐड कर लो 10-20 लाख'.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
सीबीआई का डमी टेस्ट और वो 40 मिनट का रहस्य
Topics mentioned in this article