36 लाख रु सालाना कमाई, फिर भी नहीं पाल सकते बच्चा? गुरुग्राम कपल की मजबूरी आपको कर देगी हैरान

गुरुग्राम के एक कपल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें 36 लाख रु सालाना कमाई के बावजूद उन्होंने बच्चा न करने का फैसला लिया. बढ़ती महंगाई, घर की ऊंची कीमतें और स्कूल फीस जैसे कारणों ने उन्हें DINK लाइफस्टाइल अपनाने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इतनी सैलरी के बाद भी नहीं पाल सकते बच्चा? गुरुग्राम कपल की कहानी वायरल

आज के समय में अच्छी सैलरी को सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी की गारंटी माना जाता है. लेकिन, क्या वाकई ऐसा है? गुरुग्राम के एक कपल की कहानी इस सोच को चुनौती देती है. 36 लाख रुपये सालाना कमाने के बावजूद उन्होंने बच्चा न करने का फैसला लिया, और इसकी वजह जानकर लोग हैरान हैं.

36 लाख रु की कमाई, फिर भी परेशानी

दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट से जुड़े हर्ष गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपने कजिन की कहानी शेयर की. उन्होंने बताया, कि उनके 35 साल के कजिन की सैलरी 2 लाख रु प्रति महीना है, जबकि उनकी पत्नी 1 लाख रु प्रति महीना कमाती हैं. कागज पर देखें तो 36 लाख रु सालाना की इनकम काफी अच्छी लगती है, लेकिन असलियत कुछ और है.

1BHK घर भी मुश्किल!

कपल का कहना है कि वे गुरुग्राम में एक अच्छा 1BHK घर तक अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में बच्चे के लिए ज्यादा जगह और बेहतर माहौल देना उनके लिए मुश्किल है. उनका सीधा सवाल है- जब हम खुद के लिए ही पर्याप्त जगह नहीं ले पा रहे, तो बच्चे के लिए कैसे प्लान करें?

Advertisement

स्कूल फीस भी बनी बड़ी वजह

सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी बड़ी वजह है. कपल का कहना है कि प्राइवेट स्कूल की फीस हर महीने 35,000 से 40,000 रुपये तक जाती है, जो उनके बजट पर भारी पड़ती है.

DINK कपल्स का बढ़ता ट्रेंड

इस तरह के कपल्स को DINK (Double Income, No Kids) कहा जाता है. यानी दोनों पार्टनर कमाते हैं, लेकिन बच्चा न रखने का फैसला करते हैं. आज के समय में कई शहरी कपल्स करियर, लाइफस्टाइल और फाइनेंशियल स्थिरता को ध्यान में रखते हुए यह विकल्प चुन रहे हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 5 लाख रु की नौकरी बनी ‘सोने का पिंजरा'! 14 साल बाद महिला ने छोड़ी कॉर्पोरेट जॉब, वजह कर देगी हैरान

बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

24 साल के लड़के ने 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी! अब 10 करोड़ का टारगेट, कहानी कर देगी हैरान

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल चुनाव में दोपहर 3 बजे आ गई सबसे बड़ी खबर! टूट जाएंगे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड?