Govt Job Reality Video: इस महिला ने बताया सरकारी नौकरी का असली दर्द! 8 साल की सरकारी नौकर ने क्या दिया?

एक महिला ने सरकारी नौकरी का दर्द वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर शेयर किया है. महिला ने अपनी वीडियो में बताया कि वह सरकारी नौकरी में 8 साल बिताने के बाद कैसे माइग्रेन, सर्वाइकल और आंखों की दिक्कतों का सामना कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरकारी नौकरी का असली दर्द
Social Media

आज के समय में सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है. हर कोई चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लगे, क्योंकि सरकारी नौकरी को बहुत आरामदायक और सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन सरकारी नौकरी में भी बहुत लोगों को चुनौतियों का समाना करना पड़ता है. सुनने में अच्छी लगने वाली सरकारी नौकरी कई लोगों के लिए मुश्किल भरी हो जाती है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बता रही है कि वह पिछले 8 सालों से सरकारी नौकरी कर रही है, जो उसके लिए बीमारियों का घर बन गई है.

यह भी पढ़ें:- K-Pop से लेकर डिजिटल BTS Army तक, क्या है Korean Culture? Gen-z को क्यों कर रहा सबसे ज्यादा प्रभावित 

दरअसल, एक महिला ने सरकारी नौकरी का दर्द वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर शेयर किया है. महिला ने अपनी वीडियो में बताया कि वह सरकारी नौकरी में 8 साल बिताने के बाद कैसे माइग्रेन, सर्वाइकल और आंखों की दिक्कतों का सामना कर रही है. महिला ने अपनी वीडियो में आगे बताया कि वह इस सरकारी नौकरी से थका हुआ महसूस करती है और अब कंटेंट क्रिएशन के ज़रिए अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है, जिससे उसे निराशा और बीमारियों के साथ-साथ अपनी उम्र के हिसाब से बूढ़ा महसूस होने का "असली दर्द" पता चला है.

महिला के शेयर किया सरकारी नौकरी का दर्द

महिला ने बताया कि 8 साल की सर्विस के बाद उसे माइग्रेन, सर्वाइकल और आंखों की समस्याएं जैसे चश्मा लगना और एक आंख में ब्लैक स्पॉट हो गए हैं. 29 साल की उम्र में उसे लगता है कि वह बूढ़ी हो गई है और कुछ करने का मन नहीं करता, जिससे जीवन में निराशा छा गई है. इन अनुभवों से निराश होकर, उसने कंटेंट क्रिएशन (वीडियो बनाना) शुरू किया है, ताकि अपनी स्थिति को बेहतर बना सके और दूसरों को भी जागरूक कर सके.

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'सरकारी नौकरी और मैं'. महिला के वीडियो पर यूजर कई कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ प्राइवेट नौकरी नहीं है, नहीं तो कैंसर भी हो जाता. एक अन्य यूजर ने लिखा कि 15 सालों से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं, मेरी Age 35 है. एकदम फिट हूं, बुराई सरकारी नौकरी में नहीं है. बुराई हमारे डाइट और रूटीन में है. उसको सुधारो और अपने काम को कोसना बंद करो.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi News: पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में टॉप पर PM मोदी, PM मोदी, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स
Topics mentioned in this article