बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, साफ हवा, सेफ्टी… भारतीय महिला ने बताया ऑस्ट्रेलिया में रहना क्यों है 'ट्रैप', वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

Viral Videos: वीडियो में अकांक्षा बताती हैं कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी डेली लाइफ उनकी एक्सपेक्टेशन्स से बिल्कुल अलग हो गई है. अब वह रोज सुबह 6 बजे उठती हैं, जिम जाती हैं और थोड़े एंटरटेनमेंट के लिए अपने पार्टनर के साथ 10 किलोमीटर तक की हाइकिंग भी करती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में रहना क्यों है 'ट्रैप'
Social Media

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में रह रही एक भारतीय महिला और ट्रैवल क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में आकांक्षा बताती हैं, कि ऑस्ट्रेलिया में रहकर उनकी जिंदगी और लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गया है. मजाकिया अंदाज में वह इसे एक 'ट्रैप' बताती हैं. भारतीय लोगों को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: साउथ के मंदिर में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ किया हवन, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, आप भी देखिए ये अद्भुत नजारा

एक्सपेक्टेशन्स से बिल्कुल अगल हुई डेली लाइफ

अपनी वीडियो में अकांक्षा बताती हैं कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी डेली लाइफ उनकी एक्सपेक्टेशन्स से बिल्कुल अलग हो गई है. अब वह रोज सुबह 6 बजे उठती हैं, जिम जाती हैं और थोड़े एंटरटेनमेंट के लिए अपने पार्टनर के साथ 10 किलोमीटर तक की हाइकिंग भी करती हैं. इतना ही नहीं, उनका मानना है कि अब उन्हें सच में काम पर जाने का मन करता है. भारत में जो जिंदगी कभी एक दूर का सपना लगती थी, वही, अब उनकी रोजमर्रा की हकीकत बन गई है.

बदल गई अच्छी जिंदगी की परिभाषा

इसके आगे ट्रैवल क्रिएटर आकांक्षा बताती हैं कि अब उनके लिए अच्छी जिंदगी की परिभाषा ही बदल गई है. वह कहती हैं कि ऑस्ट्रेलिया में वह बिना किसी डर के रात में टहल सकती हैं, अच्छा खाना खाती हैं, साफ हवा में सांस लेती हैं और अधिकतर जगहों पर पैदल ही चली जाती हैं. इसके अलावा सबसे हैरानी की बात यह है कि दिन भर के बाद भी उनके अंदर एनर्जी बची रहती है. मजाकीय तौर पर आकांक्षा बताती हैं कि अब वर्क-लाइफ बैलेंस, नेचर और सेफ्टी की आदत हो गई है और वह इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं जानतीं. साथ ही इस पूरे लाइफस्टाइल और जिंदगी को वह '10 out of 10 trap' भी बताती हैं.

कमेंट सेक्शन में लोगों ने दिए रिएक्शन्स

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @globetrottingheels नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिस पर अभी तक 5.83 लाख से ज्यादा व्यूज और 27 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'Much needed trap', दूसरे यूजर ने लिखा 'Everyone deserves this kind of trap', एक अन्य यूजर ने लिखा '10/10 trap'. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए भी अपने रिएक्शन्स दिए हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान ने मार गिराया US की शान! | Bharat Ki Baat Batata Hoon | War News
Topics mentioned in this article