दो सहेलियां, एक मंच और तिरंगे की वो शान...जब पायल की जीत में शीतल की सादगी ने लगा दिए चार चांद

बैंकॉक में जब पायल नाग ने गोल्ड जीता, तो राष्ट्रगान के वक्त उनकी मदद के लिए कोई और नहीं बल्कि उनकी अपनी साथी खिलाड़ी शीतल देवी आगे आईं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर हवा की तरह फैल रहा है, इसे नहीं देखा तो समझो कुछ नहीं देखा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मैदान में मुकाबला, पोडियम पर प्यार...गोल्ड मेडलिस्ट पायल के लिए 'सारथी' बनीं शीतल देवी

Indian Para Archers victory:  बैंकॉक की सरजमीं पर जब भारत का तिरंगा सबसे ऊपर लहराया, तो हर हिंदुस्तानी का सीना फक्र से चौड़ा हो गया. मौका था पैरा-तीरंदाजी (Para Archery) टूर्नामेंट का, जहां पायल नाग (Payal Nag) ने अपनी सटीक निशानेबाजी से सोने का तमगा (Gold Medal) अपने नाम किया, लेकिन इस जीत की चमक तब दोगुनी हो गई जब दुनिया की नंबर-1 आर्चर शीतल देवी (Sheetal Devi) ने खेल भावना की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसने सबका दिल जीत लिया.

दोस्त की जीत में अपनी खुशी (Friendship Above Competition)

जैसे ही पोडियम पर पायल का नाम पुकारा गया, शीतल देवी फौरन उनकी व्हीलचेयर को सही पोजीशन में लाने के लिए आगे बढ़ गईं. शीतल खुद एक चैंपियन हैं, लेकिन उस वक्त उनके चेहरे पर जो मुस्कान थी, वो बता रही थी कि अपनों की जीत का जश्न कैसे मनाया जाता है. जब 'जन गण मन' की धुन बजी, तो पायल की आंखों में खुशी के आंसू थे और बगल में खड़ी शीतल गर्व से मुस्कुरा रही थीं.

ये भी पढ़ें:-विदेशी मैम ट्रेन में भूल गई अपना कीमती गिटार, मैसूर रेलवे पुलिस ने 'देसी स्वैग' में दिखाया कमाल

Advertisement

सोशल मीडिया पर मचा तहलका (Viral Moment of Indian Para Athletes)

इंटरनेट पर यह वीडियो अब 'इमोशनल रोलरकोस्टर' बन गया है. लोग कह रहे हैं कि असली 'गोल्ड' तो इन लड़कियों के संस्कारों में है. खेल तो बस एक जरिया है, असली जीत तो वो है जो आप दूसरों के दिलों में जगह बनाकर हासिल करते हैं. इन दोनों 'शेरनियों' ने साबित कर दिया कि जब इरादे नेक हों और साथ सच्चा हो, तो आसमां भी छोटा पड़ जाता है. पायल नाग की ये स्वर्णिम सफलता और शीतल देवी का वो प्यारा सा जेस्चर हमें सिखाता है कि खेल सिर्फ हार-जीत का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने का नाम है. टीम इंडिया की इन बेटियों को हमारा सलाम.

ये भी पढ़ें:-लेह में बिका 25 हजार का एक अंडा...मुर्गा भी सवा लाख के पार, वजह जानकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब Uttarakhand के रिहायशी इलाके में निकला 14 फुट लंबा Python, लोगों में मची दहशत | VIRAL snake video