इंटरनेट पर वायरल प‍िज्‍जा डिलीवरी वीड‍ियो था स्क्रिप्टेड, लड़की ने कहा मजाक में बनाया था

woman defends pizza delivery agent video scripted : अपने क्लासमेट को पिज्जा डिलीवर करते हुए देख मजाक उड़ाना एक महिला को भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उसे आड़े हाथों लिया है. हालांकि, बाद में महिला ने सफाई देते हुए एक नया वीडियो जारी किया और कहा कि यह सिर्फ मजाक था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जान‍िए प‍िज्‍जा ड‍िल‍िवरी बॉय के वायरल वीड‍ियो की सच्‍चाई.

Woman defends pizza delivery agent video scripted :  सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर तहलका मचा रहा है. इसमें एक महिला अपने स्कूल क्लासमेस का मज़ाक उड़ाती नजर आ रही है, जिसे वह कथित तौर पर पिज्जा डिलीवरी एजेंट बताती हैं. वीडियो में महिला सड़क पर खड़े आदमी को रिकॉर्ड करती है और उसकी उम्र और काम पर हंसती है. लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अपमान और प्रोफेशन पर शर्मिंदा करने वाला कंटेंट बताया.

कैनवास पर राम, आइने में हनुमान, आर्टिस्ट ने बनाई भगवान राम की अनोखी 3डी पेंटिंग

महिला का जवाब, 'सिर्फ मजाक था'

बैकलैश के बाद महिला और उनके दोस्त सामने आए और कहा कि यह सब स्क्रिप्टेड और सिर्फ मजाक के लिए किया गया था. उन्होंने दावा किया कि वह और उनके दोस्त सिर्फ़ एक रेस्तरां के बाहर मस्ती कर रहे थे. वीडियो बनाते समय उन्हें नहीं पता था कि ये X और इंस्टाग्राम पर इतना वायरल हो जाएगा. उनका इरादा किसी को अपमानित करना या चोट पहुंचाना नहीं था. वे रेगुलर तौर पर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के लिए वीडियो बनाते हैं.

यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला के इस क्लियरिफिकेशन पर भरोसा नहीं किया. कुछ ने कहा कि महिला की सफाई वीडियो भी सही नहीं लग रहा है. इसमें शख्स की बॉडी लैंग्वेज दिखाती है कि वह एक्टिंग नहीं कर रहा था. महिला का टोन और हाव-भाव असली इरादे को बताता है. ऐसे कंटेंट अक्सर तभी विवादित होते हैं, जब क्रिएटर्स मनमुताबिक रिएक्शन नहीं पाते हैं. एक यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बताया गया, लेकिन सच में यह एंटरटेनिंग नहीं है. भारत में जेंडर सेंसेटिविटी के समय, ऐसे कंटेंट के सोशल इफेक्ट को इग्नोर नहीं किया ज सकता है'

सोशल मीडिया पर बहस मजाक या शेमिंग

कुछ यूजर्स मानते हैं कि यह सिर्फ स्क्रिप्टेड कॉमेडी था, लेकिन कुछ का मानना है कि यह किसी के प्रोफेशन की बेइज्जती करना है. किसी के काम का इस तरह मजाक उड़ाना किसी तरह से ठीक नहीं है. कुछ लोगों ने तो ऐसे लोगों पर एक्शन लेने तक की बात कही है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War
Topics mentioned in this article