जिंदा चिड़िया को एक बार में निगल जाता है ये शाकाहारी कछुआ, भयानक Video देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

ये वीडियो एक विशालकाय कछुए का है, जिसमें वो एक जिंदा पक्षी का शिकार करते हुए नजर आ रहा है. दरअसल, ऐसा पहली बार है जब सेशेल्स (Seychelles) के विशालकाय कछुए (Tortoises) को शिकार करते हुए देखा गया है.

Also Read in
विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जिंदा चिड़िया को एक बार में निगल जाता है ये शाकाहारी कछुआ

सोशल मीडिया पर अक्सर हमें हैरान कर देने वाली चीजें देखने को मिलती है. लेकिन, अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा और आपको यकीन भी नहीं होगा. ये वीडियो एक विशालकाय कछुए का है, जिसमें वो एक जिंदा पक्षी का शिकार करते हुए नजर आ रहा है. दरअसल, ऐसा पहली बार है जब सेशेल्स (Seychelles) के विशालकाय कछुए (Tortoises) को शिकार करते हुए देखा गया है. कछुए के शिकार करने की पूरी घटना कैमरे में कैद की गई है. ये कछुआ एक छोटी चिड़िया पर हमला करता है और फिर उसे खा जाता है. यह वीडियो इश वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे पहले कभी कछुए की प्रजाति को शाकाहारी ही जाना जाता था.

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस वीडियो अपलोड किया और इसे "अप्रत्याशित क्षण कहा जब एक विशाल कछुआ - जिसे शाकाहारी माना जाता है - एक छोटे चूजे पर हमला करता है और उसे निगल जाता है". उन्होंने इस वीडियो के साथ एक डिस्क्लेमर भी जोड़ा, "कुछ दर्शकों को इस वीडियो में परेशान करने वाले दृश्य मिल सकते हैं".

देखें Video:

जुलाई 2020 में फ्रीगेट द्वीप पर लिया गया ये वीडियो, एक वयस्क मादा कछुए को लकड़ी के टुकड़े पर एक छोटे चूजे का पीछा करते हुए दिखाता है. कछुए को भगाने के लिए पक्षी अपने पंख फड़फड़ाता रहता है, लेकिन अंत में वो रुक जाता है. कछुआ उसकी ओर बढ़ता है, अपना मुंह खोलता है और अपने जबड़ों से छोटे पक्षी के सिर को जकड़ लेता है. पक्षी जमीन पर गिर जाता है और फिर कछुआ उसे बड़े आराम से खाता है.

Advertisement

करंट बायोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध पत्र से पता चला है, कि सेशेल्स का विशालकाय कछुआ (Aldabrachelys gigantea) एक जीवित पक्षी को खा रहा था "किसी भी कछुए की प्रजाति में शिकार का ये पहला मामला" था.

शोध से पता चला कि यह विशेष कछुआ 30 जुलाई, 2020 को फ्रीगेट द्वीप पर देखा गया था, जो सेशेल्स समूह में एक निजी स्वामित्व वाला द्वीप है और इसे इकोटूरिज्म के लिए प्रबंधित किया जाता है.

Advertisement

कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किए. एक ने लिखा, "मुझे लगता है कि कछुआ भूखा था और उसके लिए आसपास कोई खाना नहीं था इसलिए उसने पक्षी को खा लिया."

सीएनएन की एक अन्य रिपोर्ट में कैम्ब्रिज के पीटरहाउस में इकोलॉजिस्ट Justin Gerlach ने कहा, “ये वाकई एक शिकार है.” विशालकाय कछुए, जो अब केवल सेशेल्स और गैलापागोस द्वीप समूह में पाए जाते हैं, उन्हें शाकाहारी माना जाता था. इसलिए इस वीडियो के सामने आने के बाद वैज्ञानिक भी सोचने पर मजबूर हो गए है. शोध आगे बताता है कि जिस तरह से कछुए ने पीछा किया और पक्षी के सिर को काट दिया, उससे पता चलता है कि उसे पहले से शिकार का अनुभव था.

सेशेल्स के विशाल कछुए गैलापागोस और सेशेल्स द्वीपों पर सबसे बड़े शाकाहारी जीवों के रूप में जाने जाते हैं, जो वनस्पति का 11 प्रतिशत तक उपभोग करते हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
बिहार चुनाव रिजल्‍ट: नीरज कुमार आगे, अनंत सिंह के समर्थक तीसरे नंबर पर, पटना से गोरखपुर तक हलचल तेज

Topics mentioned in this article
Odd News Hindi
Giant Tortoise
Tortoise Eats Baby Bird Alive

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं