महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव ने अपनी सोच और काम से इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. आडाचीवाडी नाम का यह गांव अपनी अनोखी सुविधाओं और अनुशासन के कारण वायरल हो रहा है. इस गांव का वीडियो कंटेंट क्रिएटर सार्थक सचदेवा ने शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं.
गांव की खासियत क्या है?
वीडियो में दिखाया गया है कि सुबह-सुबह गांव के सभी लोग मिलकर सफाई करते हैं. यह यहां की रोज की आदत है, जो उनके सामूहिक जिम्मेदारी के भाव को दर्शाती है. गांव की सड़कें साफ-सुथरी हैं और हर जगह स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाता है.
इस गांव की सबसे खास बात है यहां का 'वॉटर ATM' सिस्टम. यहां लोग कार्ड स्वाइप करके सिर्फ 25 पैसे में पीने का पानी ले सकते हैं. साथ ही, गांव में एक अच्छा जिम भी है, जहां सिर्फ 300 रुपये महीने में सदस्यता मिल जाती है.
शिक्षा में भी आधुनिकता
आडाचीवाडी में बच्चों की पढ़ाई भी आधुनिक तरीके से होती है. स्कूलों में रंग-बिरंगी कक्षाएं हैं और बच्चों को टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. दिलचस्प बात यह है कि गांव में पुलिस की मौजूदगी नहीं है, फिर भी यहां अपराध लगभग नहीं के बराबर है. इसका कारण लोगों के बीच आपसी विश्वास और अच्छे संस्कार बताए जाते हैं.
सोच में बदलाव ही असली विकास
गांव की दीवारों पर बने रंगीन पेंटिंग्स लोगों को जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश देते हैं. यहां विकास सिर्फ सरकार पर निर्भर नहीं है, बल्कि गांव के लोग खुद मिलकर अपने गांव को आगे बढ़ा रहे हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: विदेश में रह रही बेटी से रोज CCTV के जरिए बात करते हैं मम्मी-पापा, ऐसे पूछते हैं हालचाल, Video रुला देगा
Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक
285 रुपये की राइड का बना 6 हज़ार रुपये बिल! बेंगलुरु में सामने आया नया कैब स्कैम, आप भी रहें सावधान














