Viral Video: बाज़ के सामने आई लोमड़ी, आगे जो हुए उसे देख हैरान रह गए लोग!

अक्सर पक्षी किसी भी शिकारी को देखकर तुरंत उड़ जाते हैं, लेकिन शाही बाज़ जैसे शिकारी अलग तरह से व्यवहार करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाज़ और लोमड़ी एक साथ दिख रहे हैं. इसमें शाही बाज़ को एक चालाक लोमड़ी के सामने न सिर्फ डटे हुए देखा गया बल्कि उसने जीत के बाद आराम से पानी में नहाकर सबको चौंका दिया. आमतौर पर जंगली जानवर शिकारी को देखकर भागते हैं, लेकिन इस बाज़ को बिल्कुल अलग हिम्मत के साथ देख सभी हैरान रह गए. 

जगंल का ये पूरा नज़ारा वाइल्डलाइफ कैमरे में रिकॉर्ड हुआ. वीडियो में साफ दिखता है कि एक लोमड़ी पानी के पास मौजूद ईगल की ओर बढ़ती है. ऐसे में कोई भी पक्षी उड़कर वहां से चला जाता, लेकिन इस बाज़ ने अपने पंख फैलाए, लोमड़ी को घूरकर देखा और बिल्कुल भी डर नहीं दिखाया. कुछ देर तक लोमड़ी झिझकती रही और दूरी बनाए रखी. इसके बाद बाज़ ने मानो हालात पर अपनी पकड़ साबित करते हुए शांति से पानी में नहाना शुरू कर दिया, जैसे वहां कोई खतरा ही न हो.

बता दें, यह एक इबेरियन इम्पीरियल ईगल है जो यूरोप के सबसे दुर्लभ शिकारी पक्षियों में से एक है. यह मुख्य रूप से स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में पाया जाता है. यह बाज़ घने जंगलों और खुले घास के मैदानों को अपना घर बनाता है. इसकी लंबाई 80 सेंटीमीटर से ज्यादा हो सकती है और पंख फैलाने पर इसकी चौड़ाई करीब दो मीटर तक पहुंच जाती है.

Advertisement

वहीं, लोमड़ी तो अपने चालाक व्यवहार के लिए जानी जाती ही है. 

अक्सर पक्षी किसी भी शिकारी को देखकर तुरंत उड़ जाते हैं, लेकिन शाही बाज़ जैसे शिकारी अलग तरह से व्यवहार करते हैं. उसे पता था कि जमीन पर बहुत कम ऐसे जानवर हैं जो उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. संभव है कि वह अपने इलाके, भोजन या आसपास मौजूद घोंसले की रक्षा कर रहा हो. इस आत्मविश्वास ने उसे लोमड़ी के सामने भी शांत बनाए रखा.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध में अब तक ईरान ने UAE पर कहां-कहां हमला किए? | Iran War News