बच्चे को पहनाने के लिए टोपी नहीं मिली तो पापा ने अपनाया कमाल का जुगाड़, वीडियो देख हंसी से लोटपोट हुए लोग, बोले- क्या आइडिया है

Father Jugaad Video: हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने 'जुगाड़' के मामले में इंजीनियरिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दरअसल, धूप या ठंड से बचाने के लिए जब बच्चे को पहनाने के लिए घर में टोपी नहीं मिली, तो पिता ने हार मानने के बजाय एक ऐसा अनोखा और देसी जुगाड़ ढूंढ निकाला जो कोई सोच भी नहीं सकता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पिता का कमाल का जुगाड़
Instagram/ @harmeetsaluja02

Viral Jugaad Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो हमें हैरान भी करते हैं और हंसने पर मजबूर भी कर देते हैं. खासकर ऐसे कई मजेदार जुगाड़ के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुंह खुला ही रह जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने 'जुगाड़' के मामले में इंजीनियरिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दरअसल, धूप या ठंड से बचाने के लिए जब बच्चे को पहनाने के लिए घर में टोपी नहीं मिली, तो पिता ने हार मानने के बजाय एक ऐसा अनोखा और देसी जुगाड़ ढूंढ निकाला जो कोई सोच भी नहीं सकता था. इस कमाल के जुगाड़ को देखकर नेटिजन्स हंसी से लोटपोट हो रहे हैं और कमेंट सेक्शन में पिता की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की बुराई करने वालों को विदेशी कपल ने दिया जवाब, बताईं ऐसी 8 बातें, तुरंत वायरल हो गया Video

टोपी की जगह पहना दिया डायपर

वीडियो की शुरुआत होते ही एक महिला हैरान रह जाती है. वह जोर से चिल्लाते हुए कहती है 'ये क्या किया है?'. फिर वह कैमरा अपने बेटे की तरफ घुमाती है, और दिखता है कि बच्चे को टोपी की जगह डायपर सिर पर पहनाया हुआ है. यह देखकर वह कुछ पल के लिए बिल्कुल चुप हो जाती है. इसका जवाब देते हुए पिता मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'अरे टोपी नहीं मिल रही थी. सोचा कान ही तो ढकने हैं, तो यही पहना दूं'. इसके बाद महिला मजाकिया तौर पर अपने पति को डांटने लगती है और फिर वह बेटे के सिर से डायपर उतार देती है.

देखिए ये वायरल वीडियो


'क्या आइडिया है'

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @harmeetsaluja02 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है 'यह आदमी कब बाप बनेगा'. वीडियो पर अभी तक 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट्स में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'क्या आइडिया है', दूसरे यूजर ने लिखा 'फिटिंग तो प्रोपर था', एक अन्य यूजर ने लिखा 'एक्सीलेंट आइडिया'.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections में BJP की सबसे बड़ी चुनौती क्या? Sukanta Majumdar ने क्या कहा? | Exclusive
Topics mentioned in this article