फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान ने निकाला ऐसा अजब-गजब जुगाड़, वायरल वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

एक अजब-गजब मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान ही रह गए हैं. दरअसल, एक किसान अपनी फसलों को बंदरों से बचाने के लिए खुद ही भालू बन गया, जिससे फसल बंदरों के नुकसान से बच जाए. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फसल को बंदर से बचाने के लिए किसान का अजब-गजब जुगाड़

Farmers Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आए दिन देसी जुगाड़ के वीडियोज वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जिसे यूजर्स अपनी रोजमर्रा के जीवन में भी इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसा ही एक अजब-गजब मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान ही रह गए हैं. दरअसल, एक किसान अपनी फसलों को बंदरों से बचाने के लिए खुद ही भालू बन गया, जिससे फसल बंदरों के नुकसान से बच जाए. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

यह भी पढ़ें: नींबू पानी ऑर्डर करने पर रेस्टोरेंट ने लगा दिया 'Gas Crisis Charge', इंटरनेट पर वायरल हुआ बिल, लोग बोले- उबाल के दिया होगा..

आलू और स्ट्रॉबेरी जैसी फसलें खा जाते हैं बंदर

संभल जिले के फिरोजपुर गांव के किसान धरमबीर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि बंदर खेतों में घुसकर बहुत ज्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं. बंदर खेतों से आलू और स्ट्रॉबेरी जैसी फसलें खा जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि गांव में 100 से ज्यादा बंदर और जो हर दिन फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. इस परेशानी से बचने के लिए किसानों ने भालू के कपड़े पहनकर खेतों में जाना शुरू कर दिया है. ऐसे में जब वे इस तरह भेष बनाकर खेत में जाते हैं, तो बंदर हमें देखकर भाग जाते हैं. साथ ही धरमबीर ने यह भी मांग की इस समस्या का कोई पक्का समाधान होना चाहिए.

बंदरों की समस्या पर क्या बोले वन विभाग के अधिकारी

बंदरों की समस्या पर वन विभाग के अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें इस तरीके के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है. उनके मुताबिक अगर बंदर एक जगह से भगाए जाएंगे, तो वे किसी दूसरी जगह पर पहुंच जाएंगे. ऐसे में वन विभाग की कोशिश रहेगी कि बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए. इसके अलावा जो भी निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

आप भी देखिए ये वीडियो
 

Advertisement


वीडियो देख लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन्स

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'देसी जुगाड़', दूसरे यूजर ने लिखा 'इंडियन वर्जन ऑफ एआई', एक अन्य यूजर ने लिखा 'फसलें बचाने के लिए कितना अनोखा तरीका है'. इसके अलावा कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन्स दिए हैं. 

Featured Video Of The Day
Iran में Trump के ऑपरेशन पायलट को कैसे दिया अंजाम? 48 घंटे की जंग, कैसे निकला Pilot?
Topics mentioned in this article