शादी के दिन भी चैन नहीं! Boss ने दे दिया काम...दुल्हन छोड़ लैपटॉप पर बिजी रहा दूल्हा, लोगों का फूटा गु्स्सा

वफादारी की भी कोई हद होती है. यहां एक दूल्हे राजा ने घोड़ी से उतरते ही लैपटॉप थाम लिया और सीधे ऑफिस की मीटिंग में 'लॉगिन' हो गए. बॉस ने सोचा था कि इस 'जुनून' को देखकर दुनिया मिसाल देगी, पर जनाब पासा ऐसा उल्टा पड़ा कि इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर लानत मलानत कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दूल्हे 'राजा' ने मंडप से ही पकड़ लिया लैपटॉप! बॉस ने चौड़े होकर डाली पोस्ट, तो जनता ने कर दिया बुरा हाल
AI

Employee working on wedding day: वफादारी की भी कोई हद होती है. एक जनाब ने तो अपनी शादी के फेरों के बीच ही ऑफिस का काम शुरू कर दिया. अमेरिका के एक बॉस को लगा कि बंदे का ऐसा 'जुनून' देखकर दुनिया तालियां बजाएगी, लेकिन दांव ऐसा उल्टा पड़ा कि इंटरनेट पर लोगों ने बॉस की क्लास लगा दी. सोशल मीडिया पर अब इस 'टॉक्सिक वर्क कल्चर' को लेकर ऐसी 'महाभारत' छिड़ी है कि आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

कहते हैं कि, 'कॉर्पोरेट की दुनिया भी बड़ी जालिम चीज है.' आजकल 'वर्क-लाइफ बैलेंस' के ढोल तो खूब पीटे जाते हैं, पर असलियत में बेचारा कर्मचारी मशीन बनकर रह गया है. ताजा मामला अमेरिका की कंपनी 'ट्रिपल व्हेल' (Triple Whale) का है, जहां के को-फाउंडर अज ओबार्च (AJ Orbach) ने अपनी ही फजीहत करा ली. उन्होंने बड़े जोश में X (ट्विटर) पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया. इसमें उनका एक कर्मचारी बता रहा था कि उसने सुबह शादी की और दोपहर में वो काम के लिए ऑनलाइन आ गया. बॉस को लगा कि लोग इस 'डेडिकेशन' को सलाम करेंगे, पर पब्लिक ने तो लट्ठ ही उठा लिया.

तारीफ पाने चले थे, मिल गई जमकर 'जिल्लत' (Toxic Workplace Culture)

जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इंटरनेट की जनता ने इसे 'जुनून' नहीं बल्कि 'टॉक्सिक कल्चर' यानी जहरीला माहौल करार दिया. किसी ने लिखा कि 'इंसानियत मर गई है क्या?', तो किसी ने कहा कि 'शादी के दिन भी काम करना कोई गर्व की बात नहीं, बल्कि 'बीमारी' है.' ओबार्च 'साहब' को जब लगा कि मामला बिगड़ गया है, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, भाई मैंने उसे फोर्स नहीं किया था, उसकी तो छुट्टियां मंजूर थीं. उन्होंने तो यहां तक दावा किया कि उन्होंने बंदे को तुरंत 'लॉग ऑफ' करने को कहा था, लेकिन तब तक तीर कमान से निकल चुका था.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-Google ने नौकरी से निकाला तो छलका दर्द, कहा- खूब काम किया, छुट्टियां नहीं ली, फिर भी मिली छंटनी की मार

शादी के लड्डू या ऑफिस का काम? (Wedding Bliss or Office Stress?)

सोशल मीडिया पर अब इस बात को लेकर बहस गर्म है कि क्या कोई अपनी मर्जी से भी अपनी शादी के दिन काम कर सकता है? या फिर ये कंपनी का वो अदृश्य खौफ है, जो एक दूल्हे को हनीमून के बजाय स्क्रीन के सामने बिठा देता है. ये पोस्ट अब दुनिया भर के कर्मचारियों के लिए एक डरावना ख्वाब बन गई है. खैर, इस दूल्हे 'मियां' की वफादारी ने तो सबको हैरान किया ही, पर बॉस की इस पोस्ट ने ये जरूर साबित कर दिया कि कभी कभी ज्यादा दिखावा गले की हड्डी बन जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-मैगी खाकर काटी रातें, अब अमेरिका-यूरोप में हैं क्लाइंट्स! इस शख्स की ये कहानी रोंगटे खड़े कर देगी

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में किसकी सरकार?Bharat Ki Baat Batata Hoon