बस में बेटे के काम का प्रचार करती दिखी मां, Video ने जीता सबका दिल, यूजर्स बोले- यही है असली प्यार

बस यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग मां अपने बेटे के बैलून डेकोरेशन बिजनेस का प्रचार करती दिखीं. वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने उनके बेटे के काम को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बस यात्रा में सामने आई मां के प्यार की मिसाल

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे के छोटे से बिजनेस को प्रमोट करती नजर आती हैं. यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें एक मां का अपने बच्चे के लिए गर्व और मेहनत साफ दिखाई देती है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Aniruddha नाम के शख्स ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि यह मुलाकात एक बस यात्रा के दौरान हुई थी.

बस में बेटे के बिजनेस के बारे में बताने लगीं मां

वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिरुद्ध बस में एक बुजुर्ग महिला के पास बैठे हुए हैं. स्क्रीन पर लिखा है कि वह उनसे उसी दिन बस में मिले थे और महिला अपने बेटे के बिजनेस के बारे में बता रही थीं. जब अनिरुद्ध ने उनसे पूछा कि उनका बेटा क्या करता है, तो महिला ने बड़े गर्व से जवाब दिया, वह गुब्बारों के साथ काम करता है, उसका बैलून डेकोरेशन का बिजनेस है. इसके बाद उन्होंने अनिरुद्ध को अपने बेटे का बिजनेस कार्ड भी दिया.

देखें Video:

मां के जज्बे ने जीता दिल

वीडियो में यह भी लिखा दिखाई देता है, यह एक भारतीय मां की भावना है. यह लाइन इस बात को दिखाती है कि भारतीय मांएं अपने बच्चों की सफलता के लिए किस तरह हर संभव कोशिश करती हैं. बस में बैठे-बैठे भी वह अपने बेटे के काम का प्रचार कर रही थीं.

Advertisement

वीडियो शेयर कर बेटे के बिजनेस को दिया समर्थन

इस मुलाकात से प्रभावित होकर अनिरुद्ध ने सिर्फ वीडियो ही शेयर नहीं किया, बल्कि अपने पोस्ट के कैप्शन में उस महिला के बेटे के संपर्क नंबर भी शेयर किए. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को इंदौर या उज्जैन में बैलून डेकोरेशन की जरूरत हो, तो वे इस नंबर पर संपर्क करें. उन्होंने लिखा, आइए उन्हें थोड़ा प्यार और समर्थन दें.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. एक यूज़र ने लिखा, बहुत अच्छा काम किया भाई, दूसरों की मदद करना हमेशा अच्छा होता है. दूसरे यूज़र ने उन्हें रियल इन्फ्लुएंसर बताया. कई लोगों ने दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं के साथ कहा कि यह वीडियो याद दिलाता है कि माता-पिता अपने बच्चों की सफलता के लिए किस तरह हर संभव प्रयास करते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्लॉक टॉवर के ‘चांद' से कैसा दिखता है मक्का? वायरल Video में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

पहली बार पोस्टर पर दिखा बेटा, देखकर नहीं रहा माता-पिता की खुशी का ठिकाना, फिर जो हुआ, Video भावुक कर देगा

रोज़ 2500 रु कमाने का दावा! मुंबई के ऑटो ड्राइवर की महीने की कमाई सुन लोग हैरान, बोले- डिग्री बेकार है क्या?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: समंदर में Kim Jong Un की मिसाइल, US तक हड़कंप! | Iran War News | Breaking News