Dhurandhar में लोगों ने देख लिया कुछ ऐसा, हंसते-हंसते हो गए लोटपोट, कहा- Aditya Dhar क्या डिटेलिंग है

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' एक बार फिर सुर्खियों में है. लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा डायलॉग या एक्शन सीन नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में दिखी छोटी-छोटी डिटेल्स हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद, दर्शकों ने फिल्म को दोबारा ध्यान से देखना शुरू किया. इसी दौरान कुछ तेज नजर वाले दर्शकों ने ऐसे सीन पकड़ लिए, जिसपर पहले शायद किसी का ध्यान नहीं गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar का टीजर देख क्यों लोटपोट हो रहे लोग?

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज के वक्त दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की, जिसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया. हाल ही में धुरंधर 2 का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसके बाद फैंस पार्ट 2 को लेकर भी उतने ही एक्साइटिड हैं. हालांकि, इस बीच फिल्म का पहला पार्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा डायलॉग या एक्शन सीन नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में दिखी छोटी-छोटी डिटेल्स हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद, दर्शकों ने फिल्म को दोबारा ध्यान से देखना शुरू किया. इसी दौरान कुछ तेज नजर वाले दर्शकों ने ऐसे सीन पकड़ लिए, जिसपर पहले शायद किसी का ध्यान नहीं गया था.

लड़के ने पहली बार माता-पिता को दिखाया अपना नया घर, रिएक्शन ने जीत लिया लोगों का दिल, Video देखकर नहीं रोक पाएंगे खुशी के आंसू

क्या है पूरा वायरल मामला?

दरअसल, फिल्म में पाकिस्तान का सेट बनाया गया है. इन्हीं सीन में बैकग्राउंड में लगे साइनबोर्ड्स पर अजीब-सी स्पेलिंग दिखाई दी. एक बोर्ड पर लिखा था- 'Zakir Coaching Nstitute', जिसमें 'Institute' का पहला 'I' गायब था. बस यहीं से लोगों की हंसी छूट गई और तारीफ भी शुरू हो गई.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, '2004 के आसपास पाकिस्तान की लिटरेसी रेट करीब 54% थी. ऐसे में ये स्पेलिंग मिस्टेक गलती नहीं, बल्कि कमाल की डिटेलिंग है. Aditya Dhar सच में मास्टर हैं.' इसके बाद एक और यूजर ने दूसरा स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें 'Coaching' को 'Coohing' लिखा गया था. कैप्शन था, 'इतनी रियल डिटेलिंग… सेट टीम को सलाम!'

Advertisement

इसके बाद तो कमेंट्स की लाइन लग गई. किसी ने कहा, 'इतना भी रियल नहीं होना था' तो किसी ने लिखा, 'Crazy detailing!' कई लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए, लेकिन साथ ही सभी ने माना कि ऐसी छोटी-छोटी बातें ही फिल्म को अलग बनाती हैं.

Aditya Dhar पहले भी अपनी फिल्मों में रिसर्च और रियलिज्म के लिए जाने जाते हैं.  'धुरंधर' में ये बात एक बार फिर साबित हो गई. अब जब 'धुरंधर 2' आने वाली है, तो फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi को 'भीतरी लोगों से डर',Ramdev ने साफ जवाब दे दिया |Chakravyuh | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article