यमुना किनारे हाई-वोल्टेज ड्रामा! नारियल चढ़ाने पहुंचे कपल को महिला ने बीच में ही टोका

दिल्ली की यमुना का हाल तो किसी से छिपा नहीं है, पर हाल ही में वहां जो 'नारियल युद्ध' छिड़ा, उसे देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. एक तरफ श्रद्धा का सैलाब था और दूसरी तरफ पर्यावरण की पुकार. बीच घाट पर एक महिला ने जब कपल को टोका तो तमाशा शुरू हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यमुना को बचाने के लिए महिला ने कपल से की ऐसी गुजारिश, मच गया बवाल!
soonali_singh

Delhi woman stops coconut ritual: दिल्ली के यमुना घाट पर भक्ति और पर्यावरण के बीच एक ऐसी 'भिड़ंत' हुई कि उसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. एक तरफ कपल नारियल विसर्जन की जिद पर अड़ा था, तो दूसरी तरफ सोनाली सिंह नाम की लड़की ने उन्हें आईना दिखा दिया. दिल्ली की यमुना का हाल तो किसी से छिपा नहीं है, सफेद झाग और गंदगी की मार झेल रही इस नदी के किनारे हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि लोग दो गुटों में बंट गए. हुआ ये कि एक कपल पूरी तैयारी के साथ यमुना घाट पहुंचा, हाथ में नारियल था और मन में विसर्जन की गहरी आस्था, लेकिन जैसे ही वो विसर्जन करने वाले थे, वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें बीच में ही रोक दिया.

सोनाली नाम की इस महिला ने बड़े प्यार से लेकिन दो-टूक अंदाज में पूछा, 'आंटी, ये नारियल इसमें डूब जाएगा, ये कैसी आस्था है? इससे अच्छा तो इसे फोड़कर किसी जानवर को खिला दो, पुण्य भी मिलेगा और नदी भी साफ रहेगी.' अब बात तो पते की थी, लेकिन बात जब 'धर्म' और 'रिवाज' की आ जाए, तो मामला थोड़ा पेचीदा हो जाता है.

ये भी पढ़ें:-4 दिन तक 'मरी' रही ये महिला! जब लौटकर आई तो बताया उस पार का हाल, रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानी

Advertisement

नारियल पर छिड़ी रार (Conflict Over Coconut Ritual)

सोनाली का कहना था कि नारियल नदी में जल्दी गलता नहीं है और इससे पहले से ही बीमार यमुना पर बोझ बढ़ेगा, लेकिन कपल अपनी बात पर अड़ा रहा. उन्होंने सोनाली की एक न सुनी और आखिर में नाव पकड़कर नदी के बीचों-बीच चले गए, ताकि अपना नियम पूरा कर सकें. सोनाली ने पीछे से आवाज भी दी कि 'अब दूसरा घाट मत ढूंढिएगा', लेकिन भक्ति के आगे पर्यावरण की दलीलें शायद थोड़ी कमजोर पड़ गईं. यह वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोग सोनाली को 'रियल हीरो' बता रहे हैं, जो हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए नदियों को बचाना चाहती है, तो कुछ का कहना है कि किसी की निजी आस्था में सरेआम दखल देना गलत है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
एक्वेरियम की हो रही थी सफाई, मछली उछल कर बच्चे के गले में फंसी, देखें फिर क्या हुआ...