Delhi Metro Underwear Vending Machine: दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में रहती है. कभी रिल्स बनाने को लेकर, तो कभी सीट के झगड़े को लेकर चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार दिल्ली मेट्रो एक अलग और अनोखा काम के लिए सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, दिल्ली की एक महिला उस समय हैरान रह गई जब उसने रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट बेचने वाली वेंडिंग मशीन देखी. आमतौर पर वेंडिंग मशीनों में चिप्स, चॉकलेट या ड्रिंक्स होती हैं, लेकिन यहां उसमें अंडरवियर रखे हुए थे. इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आईं, कुछ लोगों को यह मजेदार लगा, जबकि कईयों ने इसे यात्रियों के लिए उपयोगी सुविधा बताया.
यह भी पढ़ें:- पीरियड्स की छुट्टी मांगी तो मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब, सदमे में आ गई महिला, रेडिट पर शेयर की आपबीती
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि मेट्रो स्टेशन के भीतर लगी एक Vending Machine से लोग ब्रा, बनियान और अन्य इनरवियर खरीद सकते हैं. एक वेंडिंग मशीन और उसमें अंडरवियर बिक रहे हैं. हम किस लेवल की इनोवेशन पर पहुंच गए हैं. अंडरवियर वेंडिंग मशीन में, लेकिन सोचो, कौन मेट्रो स्टेशन पर खड़ा होकर कहेगा ‘अरे, मैं तो अंडरवियर पहनना भूल गया, चलो यहां से खरीद लेता हूं'. इस अजीब नजारे ने ऑनलाइन लोगों को मजेदार लगा और इस पर बहस भी हुई, कई यूज़र्स ने इस आइडिया की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसकी जरूरत पर सवाल उठाया.
यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने इस वेंडिंग मशीन के आइडिया का समर्थन किया और इसे और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि महिलाओं को यह सुविधा काफी मदद करेगी, जबकि दूसरे ने कहा कि इसमें स्टेशनरी और सिलाई से जुड़ी चीजें भी रखी जानी चाहिए. ध्यान देने वाली बात है कि जापान जैसे देशों में इस तरह की जरूरी चीजों की वेंडिंग मशीनें बहुत सामान्य हैं.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
एक महिला ने कमेंट किया कि मुझे तो लगता है यह अच्छी चीज है. अगर यह सुविधा है, तो हमें पीरियड्स के दौरान चिंता नहीं करनी पड़ेगी. जैसे दाग या लीकेज जैसी समस्याओं में यह बहुत काम आएगी. एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि स्टेशनरी की चीजें भी रखो वेंडिंग मशीन में, सिलाई का सामान, टिश्यू पेपर, हैंड सैनिटाइज़र और बच्चों के लिए वॉटर कलर्स आदि.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














