दिल्ली के इस शख्स ने मिट्टी बेचकर होली पर कमाए 2200 रुपये, वीडियो देख हैरान रह गई पब्लिक, आपने देखा क्या

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब हंस भी रहे हैं. वीडियो में दिल्ली का एक शख्स सिर्फ मिट्टी बेचकर 2,000 रुपये से ज्यादा कमा लेता है, और यह सुनकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिट्टी बेचकर कमाए 2200 रुपये

Delhi Man Earns 2200 Rupees from Soil: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो रोज वायरल होते ही रहते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब हंस भी रहे हैं. वीडियो में दिल्ली का एक शख्स सिर्फ मिट्टी बेचकर 2,000 रुपये से ज्यादा कमा लेता है, और यह सुनकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है. पहली नजर में यह कोई आम‑सा काम लगता है, लेकिन असल में यह होली के मौसम से जुड़ा बेहद समझदार और सीजनल बिजनेस आइडिया निकलता है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

यह भी पढ़ें: Surya Nakshatra Parivartan 2026: मार्च के पहले हफ्ते में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, मेष समेत इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, दूर होगी आर्थिक तंगी

मुल्तानी मिट्टी से बनाया ऑर्गेनिक कलर

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहले किसी सुनसान जगह से मिट्टी इकट्ठा करता है और उसे एक सूटकेस में भरकर घर ले आता है. जब अच्छी मात्रा में मिट्टी इकट्ठा हो जाती है, तो वह उसे घर पर लाकर बारीक पीसकर पाउडर बना लेता है. शुरुआत में यह साधारण मिट्टी लगती है, लेकिन आगे चलकर वह बताता है कि यह मुल्तानी मिट्टी है. इसके बाद वह इस बारीक पाउडर में हल्दी और थोड़ा‑सा फूड कलर मिलाकर ऐसे रंग तैयार करता है, जिन्हें वह ऑर्गेनिक होली कलर्स बताता है. जब रंग तैयार हो जाते हैं, तो शख्स उन्हें छोटे‑छोटे डिब्बों में बड़े ही सलीके से पैक करता है और उन पर आकर्षक लेबल लगाता है, ताकि देखकर ही लोगों का ध्यान खिंच जाए. इसके बाद वह दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) पहुंचता है, जहां लोगों को ये ऑर्गेनिक रंग बेचने लगता है.

मिट्टी बेचकर एक दिन में कमाए 2,200 रुपये

वीडियो के मुताबिक, दिन के अंत तक शख्स लगभग 2,200 रुपये कमा लेता है. यह क्लिप दिखाती है कि छोटा‑सा स्ट्रीट बिजनेस भी अगर अच्छी पैकिंग, प्रेजेंटेशन और मार्केटिंग के साथ किया जाए, तो वह आसानी से लोगों का ध्यान खींच सकता है और अच्छी कमाई दिला सकता है.

आप भी देखिए ये वीडियो

Advertisement

कमेंट्स में यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @deluxebhaiyaji नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 28 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स मिलजुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'भाई यह आदमी कुछ भी बेच सकता है', दूसरे यूजर ने लिखा 'इंसान में दिमाग होना पत्थर का भी सोना भेजना के बीच सकता है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'भाई पार्टनरशिप कर ले'.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Bengal में ओवैसी और हुमायूं कबीर ने मिलाया हाथ! | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article