बेटियों ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, आंखों से पट्टी हटते ही रो पड़े माता-पिता, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो बेटियां अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज देती हैं, जिसे देखकर वे अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाते हैं. माता-पिता का यही रिएक्शन इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटियों ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो बेटियां अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज देती हैं, जिसे देखकर वे अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाते हैं. माता-पिता का यही रिएक्शन इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. 

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की सड़क पर दौड़ी 1957 की Jaguar XKSS, दुनिया की रेयर क्लासिक स्पोर्ट्स कारों में से है एक, देखें वीड‍ियो

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बेटियां अपने माता-पिता की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें घर के बाहर ड्राइववे तक लेकर आती हैं. माता-पिता को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि उनके लिए क्या खास इंतजाम किया गया है. जैसे ही उनकी आंखों से पट्टी हटती है, सामने एक चमचमाती नई कार खड़ी दिखाई देती है. यह देखकर दोनों माता-पिता कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं और फिर भावुक होकर अपनी बेटियों को गले लगा लेते हैं.

इस पल के दौरान परिवार के सभी सदस्य काफी भावुक दिखाई देते हैं. नम आंखों से माता-पिता अपनी बच्चियों के साथ मिलकर कार पर डाला गया कपड़ा हटाते हैं. 

Advertisement

यहां देखें वीडियो- 


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वर्षा नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को कैप्शन देते हुए वर्षा लिखती हैं, उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें सपने देखने और उन्हें पूरा करने की आजादी दी है. हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और हर मोड़ पर उनका साथ दिया. यह कार उनके माता-पिता के लिए एक छोटा-सा धन्यवाद है.

Advertisement

अब, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने बेटियों की तारीफ करते हुए कहा कि माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है. वहीं, कई लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक पल बताया. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे पल जिंदगी में बहुत खास होते हैं और इनकी कोई कीमत नहीं होती. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि असली सफलता वही है जब बच्चे अपने माता-पिता को खुश करने में सक्षम हों. 

कुल मिलाकर यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Dhurandhar से लेकर Salman Khan तक... Chitrangda Singh का EXCLUSIVE Interview | NDTV Yuva 2026
Topics mentioned in this article