लाल जोड़ा, सिर पर मुकुट, हाथ में त्रिशूल... नन्ही बच्ची का दुर्गा अवतार हुआ वायरल, देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के रूप में सजी एक नन्ही बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बच्ची की क्यूटनेस और मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवरात्रि पर छोटी बच्ची बनी मां दुर्गा, क्यूट एक्सप्रेशन ने जीता सबका दिल

Cute Little Girl Durga Avatar: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही हर तरफ भक्ति का माहौल है. घरों से लेकर मंदिरों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और खुश भी. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची मां दुर्गा के रूप में नजर आ रही है.

मां दुर्गा के रूप में सजी नन्ही बच्ची

वायरल वीडियो में एक छोटी सी बच्ची को मां दुर्गा के रूप में सजाया गया है. बच्ची ने लाल रंग का लहंगा-चुन्नी पहना हुआ है और साथ ही सुंदर गहने भी पहने हैं. उसके सिर पर मुकुट सजा हुआ है, जो उसके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहा है. वीडियो में बच्ची को किसी ने गोद में उठाया हुआ है और वह बेहद मासूम और प्यारी लग रही है.

यहां देखें Video:

एक्सप्रेशन ने जीता दिल

बच्ची के चेहरे के क्यूट एक्सप्रेशन और मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सच में मां दुर्गा एक नन्हे रूप में धरती पर आ गई हों. वीडियो देखने वाला हर शख्स इस नन्ही मां की तारीफ कर रहा है और मंत्रमुग्ध हो रहा है.

सोशल मीडिया पर मिल रहा खूब प्यार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pyarimishii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मां आ रही है! इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 27 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी है. दूसरे ने कहा, मेरे घर भी आ जाओ मेरी प्यारी सी मां. तीसरे यूजर ने लिखा, ये छोटी सी मां फिर से मेरी फीड में आ गईं, जय माता दी.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: सालों की वफादारी के बाद 50 लाख कमाने वाली टेक लीड को छोड़नी पड़ी नौकरी, वजह कर देगी हैरान!

Advertisement

चीन में लोग क्यों पी रहे बच्चों के यूरिन में उबले अंडों से बनी कॉफी? वायरल होते ही मचा बवाल

Crime Patrol का सीन लग रहा है! कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, खूब उड़ा मजाक

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump