इंसानी जज्बात या AI का 'मायाजाल'? रेलवे ट्रैक पर गाय के इस वायरल रेस्क्यू ने पूरी दुनिया को किया कन्फ्यूज!

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे करिश्मे दिख जाते हैं, जो सीधे रूह को छू लेते हैं. एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेजुबान गाय ने अपनी जान की बाजी लगाकर एक मासूम बच्ची को मौत के मुंह से खींच लिया, लेकिन इस 'चमत्कार' को देखकर इंटरनेट की जनता दो गुटों में बंट गई है, कोई इसे खुदा का करिश्मा कह रहा है, तो कोई इसे AI का कमाल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौत को मात! रेलवे ट्रैक पर काल बनी आई ट्रेन, फिर जो गौमाता ने किया...देख फट जाएगी कलेजा!
spritual_unhide

Cow Saves Girl Video: कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' और यह कहावत इस वायरल वीडियो पर एकदम फिट बैठती है. मंजर कुछ ऐसा है कि एक नन्हीं सी जान अनजाने में रेलवे ट्रैक के बिल्कुल करीब खड़ी थी, तभी सामने से मौत की रफ्तार से एक ट्रेन आती दिखती है. इससे पहले कि कोई अनहोनी होती, अचानक एक 'गौमाता' की एंट्री होती है. गाय ने बिना एक पल गंवाए बच्ची को धक्का देकर पटरी से दूर कर दिया और उसकी जान बचा ली.

साक्षात 'भगवान' बनकर आई गाय (Viral Train Rescue Video)

सोशल मीडिया पर इस मंजर को देखकर लोग दंग हैं. इंस्टाग्राम के 'spritual_unhide' जैसे पेजों पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो उस बेजुबान को पहले ही खतरे का अहसास हो गया था. जहां इंसानों की हिम्मत जवाब दे जाए, वहां इस जानवर ने अपनी सूझबूझ से एक घर का चिराग बुझने से बचा लिया. लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं और कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है.

असली चमत्कार या 'AI' की जादूगरी? (Real or Fake Cow Video)

हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सौ फीसदी हकीकत है और गौमाता के रूप में साक्षात ईश्वर ने दर्शन दिए हैं. वहीं, एक बड़ा तबका इसे 'AI' (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाया गया वीडियो बता रहा है. लोगों का तर्क है कि वीडियो की एडिटिंग और टाइमिंग इतनी परफेक्ट है कि यह कुदरती कम और कंप्यूटर का कमाल ज्यादा लग रहा है. खैर, सच्चाई जो भी हो, पर यह वीडियो हर किसी का दिल जरूर झकझोर रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-अब 'जीभ' देखकर वेटर बताएगा क्या खाना है! यहां रेस्टोरेंट में AI रोबोट ने उड़ाए सबके होश

क्या कहता है सोशल मीडिया का मिजाज (Social Media Divided Over Viral Clip)

कमेंट सेक्शन में कोई इसे 'किस्मत का खेल' बता रहा है, तो कोई इसे टेक्नोलॉजी का फर्जीवाड़ा...पर एक बात तो तय है कि इस क्लिप ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि, सुरक्षा के मामले में थोड़ी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है. यह वीडियो हमें चेतावनी भी देता है कि बच्चों को रेलवे ट्रैक जैसी जगहों से दूर रखना ही समझदारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

चाहे यह वीडियो कुदरत का करिश्मा हो या टेक्नोलॉजी की कलाकारी, इसने लोगों के भीतर संवेदनाएं जरूर जगा दी हैं. फिलहाल इस 'रेस्क्यू मिशन' ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और लोग अपनी-अपनी राय देने में मशगूल हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: 'मैं कर लूंगा'...Rahul Kandwal के सवाल पर जीत की गारंटी देते नजर आए शुभेंदु