बेंगलुरु के एक कपल का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उनके पालतू कुत्ते पर होने वाले खर्च ने लोगों को चौंका दिया. इस पोस्ट को गगन अरोड़ा ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक ऐसे कपल का जिक्र किया जो हर महीने अपने डॉग पर 12,000 से 15,000 रु तक खर्च करता है. इसने DINKWAD ट्रेंड (Double Income, No Kids, With A Dog) को लेकर नई बहस शुरू कर दी है.
कुत्ते के लिए लग्ज़री लाइफस्टाइल
पोस्ट के मुताबिक, यह कपल अपने गोल्डन रिट्रीवर को किसी फैमिली मेंबर की तरह ट्रीट करता है. उनके खर्च में शामिल हैं:
- प्रीमियम डॉग फूड (2,400 रु/3 किलो)
- प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स
- ग्रूमिंग सब्सक्रिप्शन बॉक्स (जैसे Heads Up For Tails)
- फ्रिज में अलग शेल्फ पर ऑर्गेनिक खाना (लेबल के साथ)
- टॉयज, ट्रीट्स और रेगुलर वेट विजिट
दिलचस्प बात ये है कि उनका यह खर्च कई बार उनके खुद के ग्रॉसरी खर्च से भी ज्यादा होता है.
क्या है DINKWAD ट्रेंड?
DINKWAD यानी Double Income, No Kids, With A Dog, यह एक नया शहरी ट्रेंड है, जहां कपल्स बच्चे न होने के कारण अपनी आय का बड़ा हिस्सा अपने पालतू जानवरों पर खर्च करते हैं. पालतू जानवर को फर-चाइल्ड की तरह ट्रीट किया जाता है. खर्च में क्वालिटी और भरोसे को प्राथमिकता दी जाती है. ट्रैवल, हॉबी और प्रीमियम पेट केयर पर ज्यादा ध्यान होता है.
तेजी से बढ़ रहा पेट केयर मार्केट
इस ट्रेंड का असर भारत के पेट केयर मार्केट पर भी साफ दिख रहा है.
- Drools अब $1 बिलियन कंपनी बन चुकी है.
- Nestlé ने इसमें निवेश किया है.
- Supertails 2026 तक 500 करोड़ रु ARR का लक्ष्य रख रही है.
- Reliance Industries ने Waggies लॉन्च किया.
- Godrej Group ने 500 करोड़ रु निवेश की योजना बनाई.
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 से 2025 के बीच पेट केयर स्टार्टअप्स में $124 मिलियन का निवेश हुआ है.
सोशल मीडिया पर बहस
इस पोस्ट के बाद लोगों की अलग-अलग राय सामने आई. कुछ लोगों ने कहा- अगर पैसा है, तो अपने पेट पर खर्च करना गलत नहीं है. वहीं, कुछ ने इसे फिजूलखर्ची बताया- इतना खर्च जरूरी है या दिखावा?
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: Gen Z के खर्च का खुलासा! 22 साल की लड़की का बजट देख लोग हैरान, बोले- ये लाइफस्टाइल है या लग्जरी?
स्ट्रीट फूड या गोल्ड माइन? इस गोलगप्पे वाले की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, वायरल Video पर छिड़ी बहस
बाइक चलाने के लिए कुत्ते को बनाया इंजन! चीन का Video देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग














