Man Wins Jackpot Lottery Prize: सोचिए आप दुकान पर कुछ और मांगें और दुकानदार गलती से आपको कुछ और थमा दे. आमतौर पर हम बहस करते हैं, लेकिन ओहियो के इस शख्स ने उस 'गलती' को कुबूल कर लिया और वही फैसला उसे 1.5 करोड़ रुपये का मालिक बना गया. जानिए कैसे एक रॉन्ग टिकट ने बदल दी पूरी किस्मत.
ये भी पढ़ें:-22 साल के लड़के का करोड़ों का 'क्रिप्टो पोर्टफोलियो' वायरल, पर अमीरी का असली राज सुनकर लोग नहीं रोक पा रहे हंसी!
दुकानदार की 'गलती' और ग्राहक की मौज (Lottery Ticket Winner Viral News)
सोचिए आप मांगें मुट्ठी भर सिक्के और तकदीर थमा दे सीधा जीत का ताज...जानिए कैसे एक मामूली सी 'रॉन्ग चॉइस' ने इस शख्स को रातों-रात करोड़पति बना दिया. अमेरिका के ओहियो (Ohio) से एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि 'किस्मत मेहरबान तो गधा पहलवान'. यहां के लेक काउंटी में रहने वाले एक शख्स के साथ जो हुआ, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. 14 मार्च को यह व्यक्ति पेन्सविले के 'चेस्टनट फूड मार्ट' पर कुछ लॉटरी टिकट खरीदने पहुंचा था. उसकी प्लानिंग बहुत छोटी थी, लेकिन कुदरत के पास उसके लिए बड़ा सरप्राइज था.
मांगा कुछ और, मिला कुछ और! (man wins lottery prize)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस शख्स ने स्टोर क्लर्क से 1 डॉलर वाले पांच टिकट और 5 डॉलर वाला एक 'EZPLAY Quick Spot' टिकट मांगा था. यानी कुल 10 डॉलर का निवेश, लेकिन अलग-अलग टुकड़ों में. मगर क्लर्क ने हड़बड़ी या गलती में उसे अलग-अलग टिकट देने के बजाय सीधे 10 डॉलर का एक ही 'Quick Spot' टिकट थमा दिया. शख्स चाहता तो वहां बहस कर सकता था या टिकट वापस कर देता, लेकिन उसने मुस्कुराकर उस 'गलत' टिकट को ही अपनी जेब में रख लिया.
ये भी पढ़ें:-मशीन का इंसाफ!खूंखार अपराधी या बेजुबान जानवर? जानिए AI की नजर में किसकी जान की ज्यादा कीमत,जवाब चौंका देगा
वो एक फैसला और लग गया जैकपॉट (Wrong Ticket Success Story)
यही वो लम्हा था जिसने उसकी तकदीर बदल दी. जब उसने टिकट चेक किया, तो उसके होश उड़ गए. उस 10 डॉलर के टिकट के सभी 10 नंबर मैच हो गए थे. उसने पूरे $158,585 (करीब 1.5 करोड़ रुपये) का जैकपॉट जीत लिया था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर वह अपनी पसंद के 1 या 5 डॉलर वाले टिकट लेता, तो नियम के मुताबिक उसे जैकपॉट की सिर्फ 10% या 50% रकम ही मिलती, लेकिन क्लर्क की गलती वाले 10 डॉलर के टिकट ने उसे 100% इनामी राशि का हकदार बना दिया.
अब पैसों का क्या करेंगे जनाब? (Future Plans for the Prize Money)
करोड़पति बनने के बाद इस विजेता ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया. उसने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल सबसे पहले अपने पुराने कर्ज और बिल चुकाने में करेगा. इसके बाद बाकी बची रकम को वह अपने पोतों (Grandkids) के बेहतर भविष्य के लिए निवेश करेगा. वाकई, इसे ही कहते हैं कि जब ऊपर वाला देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)














