Claude AI Deletes Family Photos: अमेरिका के बे एरिया में रहने वाले एक वेंचर कैपिटलिस्ट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने टेक वर्ल्ड को हिला दिया. उन्होंने Anthropic के Claude Cowork AI को पत्नी का डेस्कटॉप ऑर्गनाइज करने की इजाजत दी. मकसद सिर्फ टेंपरेरी फाइल्स हटाना था, मगर AI ने गलती से 15 हजार से ज्यादा फैमिली फोटो वाला फोल्डर ही डिलीट कर दिया.
टर्मिनल से हुआ डिलीट, ट्रैश भी नहीं (Deleted via Terminal, No Trash)
यह डिलीशन टर्मिनल के जरिए हुआ, जिससे फाइल्स सीधे सिस्टम से गायब हो गईं. न ट्रैश में कुछ मिला, न सामान्य रिकवरी टूल्स ने काम किया. पीड़ित ने इस पल को डरावना बताया और कहा कि दिल की धड़कनें थम सी गई थीं.
Apple की मदद से लौटी उम्मीद (Hope Came from Apple Support)
काफी कोशिशों के बाद Apple Support से संपर्क किया गया. वहां iCloud Drive के एक फीचर की मदद से पिछले 30 दिनों में डिलीट हुई फाइल्स को रिकवर किया गया. धीरे-धीरे हजारों तस्वीरें वापस लोड होने लगीं.
ये भी पढ़ें:- सोचा नहीं था कभी बिना हथियार आऊंगा...बाइक पर कश्मीर पहुंचे रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर
जब AI ने कर दी सबसे बड़ी भूल (When AI Made a Fatal Mistake)
इस घटना ने साफ कर दिया कि AI एजेंट्स को असली फाइल सिस्टम तक पहुंच देना अभी जोखिम भरा है. खुद पीड़ित ने चेतावनी दी कि Claude Cowork जैसी टेक्नोलॉजी अभी मेनस्ट्रीम के लिए तैयार नहीं है. AI सहूलियत जरूर देता है, लेकिन आंख बंद कर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. यह खबर याद दिलाती है कि तकनीक के साथ थोड़ा खौफ रखना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें:- 13 करोड़ साल पुराना रहस्य आया बाहर, देखते ही वैज्ञानिक भी चौंक उठे
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














