अजीबोगरीब ट्रेंड...वजन घटाने के लिए प्लास्टिक चबा रहे लोग, वायरल ट्रेंड के ये Video हैं बेहद डरावने

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नया तमाशा सजता है. कभी हॉट पॉट स्पा, कभी लॉयल्टी चेक और अब एक ऐसा ट्रेंड जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. क्या सच में वजन कम करने के लिए प्लास्टिक चबाया जा रहा है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
China में नया Weight Loss Trend, प्लास्टिक चबाकर घटा रहे वजन?

Plastic Eating Trend: इन दिनों चीन का ये अजीबोगरीब ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. दावा किया जा रहा है कि चीन में कुछ युवा वजन घटाने के लिए अजीब तरीका अपना रहे हैं, जिसे क्लिंग रैप डाइट कहा जा रहा है. यह ट्रेंड TikTok, Douyin और X जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है.

ये भी पढ़ें:-शानदार डिनर के बाद रेस्टोरेंट का बिल न देना पड़े...शख्स ने खाने में डाली ऐसी चीज, देखकर आ जाएगी शर्म

क्या है प्लास्टिक ईटिंग ट्रेंड (What is Plastic Eating Trend)

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने मुंह पर प्लास्टिक रैप बांधते हैं, फिर उसमें खाना डालकर चबाते हैं और बाद में थूक भी देते हैं. उनका मानना है कि इससे दिमाग को पेट भरा होने का एहसास होता है, जबकि कैलोरी शरीर में नहीं जाती. कुछ यूजर्स का दावा है कि इससे भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल में रहता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह तरीका न तो वैज्ञानिक रूप से साबित है और न ही सुरक्षित.

क्या सच में वजन कम होता है (Does It Really Help in Weight Loss)

यूं तो weight loss tips, unhealthy diet trend, social media health risk जैसे प्रयोग लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं. खाना चबाकर थूक देने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता. इससे बाद में ज्यादा भूख लग सकती है और ओवरईटिंग की आदत बन सकती है. इसके अलावा प्लास्टिक मुंह पर बांधना भी स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है. अक्सर विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि ऐसे झटपट असर वाले ट्रेंड से दूरी बनाना ही बेहतर है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-चालान से बचने के लिए ढीली कर दी पतलून, पाकिस्तानी बंदे की हरकत देख पुलिस भी रह गई हैरान

क्यों सावधान रहना है जरूरी (Why Caution is Important)

सोशल मीडिया पर वायरल हर चीज सही हो, यह जरूरी नहीं. खासकर जब बात सेहत की हो, तो बिना वैज्ञानिक प्रमाण के किसी ट्रेंड को अपनाना समझदारी नहीं है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि युवा तेजी से ऐसे ट्रेंड्स से प्रभावित हो रहे हैं. फिटनेस और वजन घटाने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम ही सुरक्षित रास्ता है. वायरल वीडियो भले ही सनसनी फैला दे, लेकिन सेहत के मामले में हकीकत जानना जरूरी है. प्लास्टिक ईटिंग जैसा ट्रेंड तात्कालिक चर्चा तो बना सकता है, मगर समझदारी यही है कि सेहत के साथ खिलवाड़ न किया जाए.

Advertisement

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
MP News: Jabalpur में आधी रात क्यों चले पथ्तर? क्या है पूरा विवाद? | Stone Pelting | Top News