World Longest Escalator: चीन का नया कारनामा, बना दिया दुनिया का सबसे लंबा एस्केलेटर, 80 मंजिल जितनी है चढ़ाई

World Longest Escalator: चीन के वूशान शहर में दुनिया का सबसे लंबा एस्केलेटर बना है. पहले जिस पहाड़ी रास्ते को तय करने में पैदल लगभग 1 घंटा लगता था, अब उसे इस एस्केलेटर की मदद से केवल 20 से 21 मिनट में पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुनिया का सबसे लंबा एस्केलेटर
Social Media

World Longest Escalator: चीन के चोंगकिंग इलाके के पहाड़ी शहर वुशान में अब लोग एक बहुत लंबी एस्केलेटर की सवारी कर सकते हैं. यह एस्केलेटर आधे मील से भी ज्यादा लंबा है और लगातार ऊपर की ओर जाता है. इसे “गॉडेस एस्केलेटर” नाम दिया गया है. यह अनोखी एस्केलेटर शहर के बीचों‑बीच बना है. यह एक खड़ी पहाड़ी के नीचे से शुरू होकर सीधे ऊपर आसमान की तरफ जाते हुई दिखाई देता है. इतना ऊंचा ढांचा देखकर ऐसा लगता है जैसे यह आसमान को छू लेगा. यह एस्केलेटर एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने में करीब 21 मिनट लेता है. फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, यह शायद दुनिया की सबसे बड़ी एस्केलेटर है.

.यह भी पढ़ें:- Longest Eyelashes: 20.5 cm की पलकें देखी क्या? मिलिए दुनिया की सबसे लंबी पलकों वाली महिला से, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

दुनिया का सबसे लंबा गॉडेस एस्केलेटर

इस प्रोजेक्ट की डिजाइन टीम के प्रमुख और चाइना रेलवे एरयुआन इंजीनियरिंग ग्रुप के इंजीनियर हुआंग वेई ने कहा कि उन्हें देश में इस तरह का कोई और प्रोजेक्ट नहीं पता. न तो इससे बड़ा और न ही इसके बराबर. “गॉडेस” एस्केलेटर एक ही एस्केलेटर नहीं है, बल्कि इसमें करीब दो दर्जन छोटी‑छोटी एस्केलेटर और लिफ्ट शामिल हैं, जो मिलकर एक ही सिस्टम बनाती हैं. इसकी चलने वाली सीढ़ियां स्विट्जरलैंड की कंपनी शिंडलर ने बनाई थीं, जिन्हें शंघाई के पास एक फैक्ट्री में तैयार किया गया. इस कंपनी ने चोंगकिंग मेट्रो के लिए पहले ही लगभग 1,400 एस्केलेटर लगा चुकी है.

यह एस्केलेटर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है, खासकर उस शहर में जहां 1990 के दशक में बनी मशहूर क्राउन एस्केलेटर पहले से मौजूद है. रिपोर्ट के अनुसार, वुशान में रोज करीब 9,000 लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. एक दिशा में एक घंटे के सफर का किराया लगभग 0.43 डॉलर है. पिछले महीने स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान 4.5 लाख लोगों ने इसका उपयोग किया.

दुनिया के सबसे लंबे गॉडेस एस्केलेटर की विशेषताएं

उद्घाटन- यह आधिकारिक तौर पर फरवरी 2026 में चीनी नव वर्ष (Spring Festival) के दौरान जनता के लिए खोला गया था.

Advertisement

समय की बचत- पहले जिस पहाड़ी रास्ते को तय करने में पैदल लगभग 1 घंटा लगता था, अब उसे इस एस्केलेटर की मदद से केवल 20 से 21 मिनट में पूरा किया जा सकता है.

ऊंचाई- यह प्रणाली कुल 242.14 मीटर की ऊर्ध्वाधर ऊंचाई (vertical height) को कवर करती है.

संरचना- इस पूरे "गॉडेस एस्केलेटर" सिस्टम में 21 एस्केलेटर, 8 लिफ्ट, 4 मूविंग वॉकवे और 2 पेडेस्ट्रीयन ओवरपास शामिल हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Middle East पहुंचा USS त्रिपोली, जंग होगी भयंकर, उतरे Marine Commando
Topics mentioned in this article