दशकों पुराने कागज ने बदली किस्मत...घर की सफाई के दौरान मिले 37 साल पुराने कागजात, शख्स की खुशी देख हंस पड़े लोग

हाल ही में एक शख्स को घर की सफाई करते समय ऐसे डॉक्यूमेंट्स मिले कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं. यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दशकों पुराने कागज ने बदली किस्मत, इंटरनेट पर फोटो डाली तो पता चला 11 लाख की लॉटरी लग गई

Chandigarh man finds RIL shares: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. हाल ही में एक शख्स को घर की सफाई करते समय एक ऐसे डॉक्यूमेंट्स मिले कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं. दरअसल, चंडीगढ़ के रतन ढिल्लों को घर की सफाई करते समय 37 साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज (#RelianceShares) के शेयर मिले, जिनकी मौजूदा बाजार कीमत 11 लाख रुपये हो चुकी है. जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर आई, यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी. कुछ लोग इसे छिपा हुआ खजाना बता रहे हैं, तो कुछ ने अपनी पुरानी अलमारियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया है. 

कहां मिले 37 साल पुराने शेयर? (Reliance Shares Viral News)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह व्यक्ति अपने पुराने कागजात ढूंढ कर रहा था, जब उसे 1987 में खरीदे गए रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के कुछ शेयर मिले. उस समय इन शेयरों की कीमत मामूली थी, लेकिन 37 सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के जबरदस्त ग्रोथ के चलते उनकी वैल्यू आज ₹11 लाख तक पहुंच चुकी है.

यहां देखें वायरल पोस्ट 

इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़ (37-year-old investment)

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने मजेदार मीम्स और कमेंट्स करने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने इसे 'खजाना मिलने' से तुलना की, तो कुछ ने मजाक में कहा कि, काश, हमारे भी दादा-दादी ने ऐसे शेयर खरीद कर रखे होते. वायरल हो रहे इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, अब मैं भी अपने पुराने दस्तावेज़ टटोलने जा रहा हूं, शायद मुझे भी कोई छिपा खजाना मिल जाए. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, 37 साल पहले ₹1000 का निवेश आज करोड़ों में बदल सकता है, इसलिए निवेश की ताकत को कभी कम मत समझो.  

पुरानी निवेश योजनाओं पर बढ़ी लोगों की रुचि (how to check unclaimed shares)

इस मामले के बाद कई लोग अपने पुराने निवेशों की खोज करने में जुट गए हैं. वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि दीर्घकालिक निवेश (Long-term Investment) का यह सबसे बेहतरीन उदाहरण है. शेयर बाजार में अगर धैर्य और समझदारी से निवेश किया जाए, तो यह भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है. यह मामला उन सभी लोगों के लिए एक सीख है, जो शेयर बाजार में निवेश करने से हिचकिचाते हैं. अगर सही कंपनी में लंबे समय तक निवेश किया जाए, तो यह एक छोटा सा निवेश भी बड़ी रकम में बदल सकता है. 

ये भी देखेंः- सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस

Featured Video Of The Day
India vs South Africa T20 World Cup 2026: 'SKY आर्मी' तैयार, अफ्रीका की होगी हार! | IND Vs SA