लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

कहते हैं 'हर कुत्ते का दिन आता है', लेकिन इस बुलडॉग ने तो अपने मालिक की पूरी जिंदगी ही बदल दी. एक बंदे ने जब अपने प्यारे डॉगी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि ये 'पुचकार' उसे लखपति बना देगी. अब आलम ये है कि कुत्ता मालिक से ज्यादा कमा रहा है और बॉस बन चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुत्ते की वजह से रातों-रात पलटी किस्मत! मालिक ने छोड़ दी लाखों की नौकरी, अब साथ मिलकर कमा रहे मोटा पैसा
Pexels

Man quits job because of dog income: दुनिया में अजब-गजब कारनामों की कमी नहीं है. इंग्लैंड के रहने वाले 33 साल के डंकन टाउट पेशे से एक काबिल कारपेंटर थे. दिन भर लकड़ी और औजारों से माथापच्ची करने के बाद उन्हें जो सैलरी मिलती थी, उससे उनका गुजारा तो ठीक चल रहा था, लेकिन सुकून नदारद था, फिर एंट्री हुई उनके फ्रेंच बुलडॉग 'टीजे' की. डंकन ने महज यादें सहेजने के लिए टीजे का एक इंस्टाग्राम पेज बनाया और एक दिन कुत्ते के पानी में गोता लगाने वाले वीडियो ने ऐसा 'धमाका' किया कि पूरा इंटरनेट डोल गया.

ये भी पढ़ें:- इतनी फीस में तो बंदा खुद पढ़ ले! डॉगी की स्कूलिंग पर खर्च किए 1.6 लाख, चीन से आई हैरान करने वाली खबर

जब कारपेंटरी पर भारी पड़ी कुत्ते की रील

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, देखते ही देखते टीजे एक ग्लोबल स्टार बन गया. बड़ी-बड़ी कंपनियों ने विज्ञापन के लिए डंकन के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए. कमाई का ग्राफ इतनी तेजी से ऊपर भागा कि डंकन के होश उड़ गए. उन्हें अहसास हुआ कि उनका लाडला कुत्ता एक घंटे में उतना कमा रहा है, जितना वो पूरे दिन पसीना बहाकर भी नहीं जुटा पाते थे. आखिर में, जनवरी 2025 में डंकन ने अपनी पुरानी नौकरी को 'अलविदा' कह दिया और अब वो अपने चार पैरों वाले पार्टनर के साथ फुल-टाइम वीडियो बनाते हैं.

Photo Credit: SWNS

ये भी पढ़ें:-जिसे रक्षक समझा वही निकला भक्षक...4 साल तक जिस कुत्ते को लाड से पाला, उसी ने चबा डाला मालकिन का चेहरा

Advertisement

मालिक से ज्यादा मशहूर हुआ 'टीजे'
मजे की बात ये है कि डंकन जब लंदन की सड़कों पर निकलते हैं, तो लोग उन्हें तो नहीं पहचानते, लेकिन 'टीजे' को देखते ही भीड़ जमा हो जाती है. टिकटॉक पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाला ये कुत्ता अपनी शोहरत से बिल्कुल बेखबर है. डंकन बताते हैं कि पहले वो सुबह 6 बजे उठकर काम पर भागते थे, लेकिन अब उनके पास आजादी है. वो जहां चाहते हैं, टीजे के साथ घूमते हैं और बस मस्ती भरे पल कैमरे में कैद करते हैं.

ये भी पढ़ें:-मैं इंसान नहीं,पोमेरेनियन हूं..20साल की लड़की ने क्यों लगवा लिए नकली दांत, पूंछ..कुत्ता बनने का ऐसा क्या जुनून

Advertisement

Photo Credit: SWNS

ये कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो की नहीं, बल्कि इस दौर के बदलते डिजिटल मुस्तकबिल की है. कभी-कभी एक छोटा सा शौक या पालतू जानवर के साथ बिताया गया पल आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकता है. डंकन और टीजे की जोड़ी आज हजारों लोगों के लिए 'इंटरनेट सेंसेशन' और प्रेरणा बनी हुई है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
Nashik TCS Case: मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, अबतक 8 गिरफ्तार | BREAKING NEWS